×

आगामी 3 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू , तैयारियां तेज

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 3 मार्च को देहरादून और पौड़ी के दौरे पर आएंगे। उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शुक्रवार (23 फरवरी) पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई। सुरक्षा के इंतजामों को लेकर पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही पौड़ी जिले के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये बातचीत की।

priyankajoshi
Published on: 23 Feb 2018 10:15 AM GMT
आगामी 3 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू , तैयारियां तेज
X

देहरादून: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 3 मार्च को देहरादून और पौड़ी के दौरे पर आएंगे। उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शुक्रवार (23 फरवरी) पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई। सुरक्षा के इंतजामों को लेकर पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही पौड़ी जिले के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये बातचीत की।

अनिल के रतूड़ी ने बताया कि उप राष्ट्रपति के देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून एवं पौड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट, आईडीपीएल हैलीपैड और आयोजन स्थल परमार्थ निकेतन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि वीवीआईपी फ्लीट में लगे वाहन सही स्थिति में हो और चालकों का चरित्र सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण समय से करा लिया जाए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक कन्ट्रोलर से समन्वय स्थापित कर लिया जाए।

वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता को कम दिक्कत हो और सुरक्षा के मानक अपनी जगह बने रहे इसको लेकर यातायात प्लान बनाया जाए। सात ही महिलाओं की चैकिंग हेतु महिला पुलिस कर्मियों को ही लगाया जाए। आयोजन स्थल पर अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था हो। वीवीआईपी रूट में हाथी बहुल्य क्षेत्र भी है, जिसके लिये वन विभाग और सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर समन्वय स्थापित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story