×

Vice President Election: 6 अगस्त को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, उसी दिन आ जायेगा नतीजा

Vice President Election: 6 अगस्त 2022 को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव करवाए जाएंगे।

Krishna Chaudhary
Published on: 29 Jun 2022 11:14 AM GMT (Updated on: 29 Jun 2022 11:32 AM GMT)
Vice Presidential election 2022
X

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू। (Social Media)

Vice President Election: उपराष्ट्रपति के चुनाव (Vice President Election 2022) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, छह अगस्त 2022 को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। बता दें कि मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President Venkaiah Naidu) ने 11 अगस्त, 2017 को यह पद संभाला था।उनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। अधिसूचना के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू होकर 19 जुलाई तक चलने वाली है।

6 अगस्त को ही आ जाएंगे नतीजे

मिली जानकारी के मुताबिक, छह अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया चलेगी। चुनाव के नतीजे उसी दिन यानि छह अगस्त को ही घोषित कर दिए जाएंगे। यहां बता दें कि वर्तमान उपराष्ट्रपति का कार्य़काल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है, लिहाजा उनके रिटायरमेंट से चार दिन पहले ही नए उपराष्ट्रपति की घोषणा हो जाएगी।

कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव

उपराष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल करता है। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य ( निर्वाचित और मनोनीत) इसमें हिस्सा लेते हैं। हर सदस्य केवल एक ही वोट डाल सकता है। राष्ट्रपति चुनाव में चुने गए सांसदों के साथ विधायक भी मतदान करते हैं, मगर उपराष्ट्रपति के चुनाव में विधायकों का कोई रोल नहीं होता है। बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का नाम 20 मतदाताओं के द्वारा प्रस्तावित और 20 मतदाताओं के द्वारा समर्थित होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार द्वारा 15 सौ रूपया बतौर जमानत राशि जमा कराना आवश्यक होता है। प्रत्याशी निर्वाचन अधिकारी को लिखित में नोटिस देकर नाम वापस भी ले सकता है।

बता दें कि देश में पहली बार उप राष्ट्रपति पद का चुनाव 1952 में हुआ था। सर्वपल्ली राधाकृष्ण देश के पहले उप राष्ट्रपति चुने गए थे, वो लगातार दो बार इसपद पर रहे। राष्ट्रपति की तरह उप राष्ट्रपति का कार्यकाल भी पांच साल का होता है। उप राष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति भी होता है।

बतातें चलें कि राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को है और काउंटिंग 21 जुलाई को है। एनडीए की तरफ से द्रोपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा मैदान में हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story