×

भगोड़ा विजय माल्या लंदन में अरेस्ट, फिर भी इंडिया के लिए खुशखबरी नहीं

विजय माल्या को लंदन में अरेस्ट किया गया है। हालांकि, उन्हें घंटेभर के अंदर ही जमानत मिल गई है। माल्या की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई।

tiwarishalini
Published on: 3 Oct 2017 6:10 PM GMT
भगोड़ा विजय माल्या लंदन में अरेस्ट, फिर भी इंडिया के लिए खुशखबरी नहीं
X
भगोड़ा विजय माल्या लंदन में अरेस्ट, फिर भी इंडिया के लिए खुशखबरी नहीं

लंदन : शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन में मंगलवार को अरेस्ट किया गया। हालांकि, उन्हें घंटेभर के अंदर ही जमानत मिल गई है। माल्या की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई।

विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ का कर्ज बकाया है। माल्या बिना कर्ज चुकाए भारत से लंदन फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें ... किंगफिशर के भगोड़े मालिक विजय माल्या 4200 करोड़ की संपत्ति जब्त होना शुरू

बताया जा रहा है कि ईडी की अपील पर माल्या को अरेस्ट किया गया। बता दें, कि भारत में माल्या को भगोड़ा घोषित किया गया है। माल्या साल 2016 से भारत से फरार हो गया था। माल्या मार्च 2016 से ब्रिटेन में रह रहा है।

भारत ने ब्रिटेन सरकार से उसके प्रत्यर्पण की अपील की थी। इस पर लंदन एडमिनिस्ट्रेशन ने माल्या को रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर पहली बार 18 अप्रैल को अरेस्ट किया था। हालांकि, उन्हें 3 घंटे में जमानत मिल गई थी।

यह भी पढ़ें ... प्रत्यर्पण केस: लंदन कोर्ट में पेश हुआ ‘भगोड़ा’ माल्या, अब सुनवाई 20 नवंबर को

विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस पर करीब 9000 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। यह कर्ज एसबीआई की अगुवाई वाले 17 बैंकों के समूह ने दिया था। सीबीआई ने माल्या के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। एक आईडीबीआई बैंक से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की अगुआई वाले समूह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story