×

दुल्हे पर चढ़ा Pubg का बुखार, शादी के मंडप में दुल्हन को छोड़ कर दिया कांड

भारत में Pubg गेम लोगों में खूब लोकप्रिय हो रहा है। इस गेम की लत की वजह से लोगों के रिश्तों में दरार भी आ रही है। किसी ने अपना परिवार का साथ छोड़ दिया तो किसी ने जिंदगी गंवा दी।

Dharmendra kumar
Published on: 30 April 2019 10:35 AM GMT
दुल्हे पर चढ़ा Pubg का बुखार, शादी के मंडप में दुल्हन को छोड़ कर दिया कांड
X

लखनऊ: भारत में Pubg गेम लोगों में खूब लोकप्रिय हो रहा है। इस गेम की लत की वजह से लोगों के रिश्तों में दरार भी आ रही है। किसी ने अपना परिवार का साथ छोड़ दिया तो किसी ने जिंदगी गंवा दी। इस से जुड़ा एक और मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आपको दंग रह जाएंगे। शादी के दिन एक दूल्हा दूल्हन के साथ स्टेज पर बैठा हुआ है और अपनी दुल्हन को छोड़ पबजी खेल रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें...पूरे हिन्दुस्तान को मालूम है कि राहुल हिन्दुस्तानी हैं : प्रियंका गांधी

वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला के स्टेज पर बैठे हैं। दुल्हन जहां मेहमानों के सामने बैठी और वहीं दूल्हा पबजी खेल रहा है। वह पबजी खेलने में इतना व्यस्त है कि एक शख्स ने गेम के बीच उसे गिफ्ट दिया, तो वो इतना गुस्सा हुआ कि गिफ्ट को साइड में पटक दिया।

यह भी पढ़ें...बांदा में बोले अखिलेश- अब नहीं चलेगा घिसा पिटा नारा, गठबंधन सत्ता में आया तो देगा 3000 रुपए

यह सोशल मीडिया पर काफी दिनों से वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पबजी के कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। देश में कई जगह इस गेम पर बैन लगाने के लिए पिटीशन फाइल की गई हैं। गुजरात सरकार ने तो राज्य के कई शहरों में इस गेम पर बैन लगाया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story