Waqf Amendment Bill Live: 'कांग्रेस के तुष्टिकरण का अंतिम संस्कार करेगा ये बिल...' लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर बोला हमला

Waqf Amendment Bill Live: आज यानि 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संसोधन बिल पेश किया गया। आज इस बिल पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया गया है।

Newstrack          -         Network
Published on: 2 April 2025 8:17 AM IST (Updated on: 2 April 2025 10:28 PM IST)

Waqf Amendment Bill Live: आज यानी 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संसोधन बिल पेश कर दिया गया है। सदन में बिल पेश करते ही जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्ष बिल के विरोध में कमर कसकर तैयार है। बिल के समर्थन में बीजेपी ने भी अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर लोकसभा में आने के लिए कह दिया है। बीजेपी की तरफ से जारी व्हिप में बिल को समर्थन देने की बात भी कही गई है। विपक्ष ने इस बिल के विरोध के लिए कल संसद भवन में अपने सभी सांसदों द्वारा बैठक बुलाई थी। इस बिल को लेकर विपक्ष का कहना है कि संविधान के खिलाफ है। इसीलिए विपक्ष आज इस बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर सकता है।

Live Updates

  • 2 April 2025 11:39 AM IST

    आम आदमी पार्टी ने अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

    Waqf Bill Live: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा सांसदों को आज संसद में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।



     


  • 2 April 2025 11:24 AM IST

    यह बिल संवैधानिक है- गिरिराज सिंह

    Waqf Bill: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘यह बिल संवैधानिक है, मुसलमानों के हित में, गरीबों के हित में है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे मुस्लिम विरोधी हैं।’

  • 2 April 2025 11:00 AM IST

    वक्फ बिल पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन का बयान

    Waqf Bill Live: वक्फ संशोधन विधेयक पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "संसद में हम लोग बताएंगे कि वक्फ पर JDU का क्या स्टैंड है। JDU और नीतीश कुमार को धर्मनिरपेक्ष की परिभाषा कांग्रेस से समझने की जरूरत नहीं है।"

  • 2 April 2025 10:41 AM IST

    वक्फ बिल जबरन मुसलमानों पर थोपने की कोशिश की गई- शोएब जमाई

    एआईएमआईएम के दिल्ली प्रमुख शोएब जमाई ने वक्फ बिल के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर यह बिल जबरन मुसलमानों पर थोपा गया तो देशव्यापी आंदोलन होगा, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। उन्होंने संविधान में अल्पसंख्यकों को दिए गए अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखने की बात कही।

  • 2 April 2025 9:51 AM IST

    कांग्रेस सांसद किरण कुमार चमाला ने बिल का किया विरोध

    Waqf Bill: कांग्रेस सांसद किरण कुमार चमाला ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि यदि यह किसी विशेष समुदाय के खिलाफ है या उसे कमजोर करने की कोशिश करता है, तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने सरकार द्वारा चर्चा के लिए दिए गए 8 घंटे के समय का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विपक्ष और सत्तारूढ़ दल की बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इसे जबरन पारित करने के बजाय खुले विचार-विमर्श के माध्यम से आगे बढ़ाया जाए और जेपीसी की तरह इसे जल्दबाजी में न निपटाया जाए।

  • 2 April 2025 9:40 AM IST

    बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

    Waqf Bill: बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को दलित और पिछड़े मुस्लिमों के लिए बड़ा कदम बताया। लखनऊ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस विधेयक के जरिए पिछड़े और अतिपिछड़े मुस्लिम समुदाय को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने इसे पीएम की ओर से ईदी करार देते हुए मोदी का धन्यवाद किया।

  • 2 April 2025 9:34 AM IST

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे चर्चा की शुरुआत

    Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक में जेपीसी की सिफारिशों और सहयोगी दलों के सुझावों के आधार पर संशोधन किए गए हैं। आज लोकसभा में इस पर चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। सरकार ने विधेयक में व्यापक विचार-विमर्श के बाद बदलाव किए हैं।

  • 2 April 2025 9:32 AM IST

    भाजपा ‘नागपुर का कानून’ थोपना चाहती है- तेजस्वी यादव

    Waqf Bill: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक को असंवैधानिक बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘नागपुर का कानून’ थोपना चाहती है, जो उन्हें स्वीकार नहीं। उन्होंने भारत की विविधता और ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ पर जोर देते हुए कहा कि उनकी पार्टी संसद और बिहार विधानसभा में शुरू से ही इस विधेयक के खिलाफ रही है। तेजस्वी ने यह भी बताया कि लालू प्रसाद यादव ने खराब सेहत के बावजूद विरोध में हिस्सा लिया। उन्होंने दोहराया कि आरजेडी इस विधेयक को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी।

  • 2 April 2025 9:30 AM IST

    मुसलमान इस बिल से असुरक्षित महसूस कर रहा- प्रशांत किशोर

    Prashant Kishor Statement: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने वक्फ संशोधन विधेयक को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह न तो हिंदुओं के खिलाफ है और न ही मुसलमानों के। उन्होंने जोर दिया कि देश के संस्थापकों द्वारा विभिन्न वर्गों को दिए गए आश्वासनों का सम्मान किया जाना चाहिए। यदि कोई कानून किसी समुदाय को प्रभावित करता है, तो सरकार को उसे विश्वास में लेना चाहिए। मुसलमानों का एक बड़ा वर्ग इस विधेयक से असुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रशांत किशोर का मानना है कि सरकार इसे जल्दबाजी में ध्रुवीकरण की राजनीति के तहत ला रही है।

  • 2 April 2025 8:25 AM IST

    राज्यसभा में कल हो सकती है चर्चा

    Waqf Amendment Bill Live: राज्यसभा में इस बिल पर बृहस्पतिवार को चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों सदनों में प्रस्तावित कानून पर चर्चा के लिए आठ-आठ घंटे निर्धारित किए गए हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भारतीय जनता पार्टी के बाद चार सबसे बड़े घटकों- तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा), जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), शिवसेना और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)- ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर सरकार के रुख का समर्थन करने को कहा है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story