Waqf Amendment Bill Live: वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस का विरोध, खड़गे बोले- बिल संविधान के खिलाफ

Waqf Amendment Bill LIVE Updates: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पास हो गया है। विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने वोट किया। आज वक्फ बिल राज्यसभा में पेश किया गया। विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं।

Newstrack          -         Network
Published on: 3 April 2025 10:57 AM IST (Updated on: 3 April 2025 9:49 PM IST)

Waqf Amendment Bill Live: कल यानी बुधवार को लोकसभा में लोकसभा में लम्बी चर्चा के बाद रात में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पारित हो गया। इस बिल के पेश होते ही कल लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा देखने को मिला था। आज ये बिल राज्यसभा में पारित होना है। आज राज्यसभा में भी हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं। कल लोकसभा में इस बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े थे जबकि विपक्ष में 232 वोट आये थे। अब लोगों की नजर आज राज्यसभा के ऊपर है। अगर ये बिल आज राज्यसभा से पारित हो जाता है तो इसे राष्ट्रपति के पास भेजा दिया जायेगा।



Live Updates

  • 3 April 2025 12:28 PM IST

    अनुराग ठाकुर ने खरगे पर लगाए आरोप

    Waqf Bill: अनुराग ठाकुर ने बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने खरगे पर घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में जो घोटाले हुए उसमें इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरेगे का नाम भी आता है। आज राज्यसभा में अनुराग ठाकुर के आरोपों पर बोलते हुए खरगे ने कहा कि उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के वक्फ बोर्ड की 1 इंच भी जमीन पर कब्जे को साबित कर देते हैं, मैं अपने पद (राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष) से इस्तीफा दे दूंगा।

  • 3 April 2025 12:22 PM IST

    वक्फ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी डीएमके

    Waqf Bill: डीएमके ने एलान किया है कि वक्फ बिल के खिलाफ पार्टी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। आज डीएमके सांसदों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर बिल का विरोध किया।

  • 3 April 2025 12:09 PM IST

    भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का बयान

    Waqf Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "विपक्ष को हर विषय पर राजनीति करना है। इस बिल से किसी को कोई नुकसान नहीं है।"

  • 3 April 2025 11:54 AM IST

    यह बिल देश हित में है- भागवत कराड

    Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने पर भाजपा सांसद डॉ. भागवत कराड ने कहा कि वक्फ बोर्ड कल लोकसभा में पारित हो चुका है।  रात को लगभग 2 बजे यह पारित हुआ। 12 घंटे से ज्यादा इस बिल पर चर्चा हुई। आज यह बिल राज्यसभा में आएगा और जल्द ही इस पर कानून बनेगा। यह देश हित का बिल है। 

  • 3 April 2025 11:14 AM IST

    वक्फ बिल सिर्फ सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए- सोनिया गांधी

    Waqf Bill Live: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल सिर्फ साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए है। अर्थव्यवस्था बुरी हालत में है। चीन से इम्पोर्ट काफी बढ़ा है। जीरो ऑवर में विपक्षी राज्य सरकारों पर हमला करते हैं, हमको वहीं उसका जवाब देना होगा। 

  • 3 April 2025 11:01 AM IST

    वक्फ विधेयक पर क्या बोले इमरान प्रतापगढ़ी

    Waqf Bill: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश की संसद रात 2 बजे तक चलाई जा रही थी और रात 1:30 बजे अमेरिका ने टैरिफ लगा दिया। देश और खासकर भाजपा के मतदाताओं को यह समझना चाहिए कि टैरिफ के मुद्दे से लोगों को भटकाने के लिए यह वक्फ विधेयक पहले से ही योजनाबद्ध मुद्दा था।

  • 3 April 2025 11:00 AM IST

    राज्यसभा का नंबर गेम क्या है

    Rajyasabha Live: संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू आज दोपहर एक बजे राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल को पेश करेंगे। राज्यसभा में इस समय 236 सांसद हैं, जिस वजह से यहां बहुमत के लिए 119 सांसदों के समर्थन की जरूरत पड़ती है। राज्यसभा में बीजेपी के 98 सांसद हैं।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story