×

दिल्ली से कश्मीर पहुंचे कांग्रेस के कई बड़े नेता, रैली में आजाद की शान में खूब पढ़ें कसीदे

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने रैली को सम्बोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद की शान में खूब कसीदे पढ़ें। कहा कि आजाद एक संकल्पित कांग्रेसी नेता हैं। वे उन नेताओं में से हैं जो कांग्रेस को समझते हैं।

Aditya Mishra
Published on: 27 Feb 2021 10:36 AM GMT
दिल्ली से कश्मीर पहुंचे कांग्रेस के कई बड़े नेता, रैली में आजाद की शान में खूब पढ़ें कसीदे
X
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस के कई और नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाह रहे थे लेकिन मैंने उन्हें मना किया। मैंने कहा कि लोग अटकलें लगाने लगेंगे।

जम्मू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए। सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर हुई है और हमें इसे मजबूत करने की जरूरत है। इस बात को हमें स्वीकार करना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ये बातें जम्मू कश्मीर में आयोजित एक रैली में कही। वे दिल्ली से यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के साथ आएं हैं। उनके साथ जी-23 के कई अन्य नेता भी हैं।

सिब्बल ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब आप प्लेन में जाते हैं तो आपको चलाने वाले के साथ-साथ एक इंजीनियर की भी जरूरत होती है जो इसका तकनीक के बारे में जानता हो। गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के लिए इसी भूमिका में हैं। वह देश के सभी राज्यों की जमीनी हकीकत जानते हैं।

राहुल के इस बयान से कांग्रेस में रार! G-23 के कई नेता पहुंच रहे हैं जम्मू, देंगे कड़ा संदेश

Gulam Nabi दिल्ली से कश्मीर पहुंचे कांग्रेस के कई बड़े नेता, रैली में आजाद की शान में खूब पढ़ें कसीदे (फोटो:सोशल मीडिया)

आजाद उन नेताओं में से हैं जो कांग्रेस को समझते हैं: मनीष तिवारी

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने रैली को सम्बोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद की शान में खूब कसीदे पढ़ें।

कहा कि आजाद एक संकल्पित कांग्रेसी नेता हैं। वे उन नेताओं में से हैं जो कांग्रेस को समझते हैं।

कांग्रेस और यह राष्ट्र दोनों को ही गुलाम नबी आजाद के दिशानिर्देश और मार्गदर्शन की जरूरत है। बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी प्रदेश को बांटकर दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिए गए हैं। जम्मू कश्मीर को बांट दिया गया और हम इसके लिए लड़ते रहेंगे। हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

पार्टी के आदर्शों के चलते गुलाम नबी आजाद बड़े बने: राज बब्बर

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जहां हर किसी की सुनवाई होती है। यह गांधीवादियों और कांग्रेसियों की संस्कृति और परंपरा रही है।

पार्टी के आदर्शों के चलते गुलाम नबी आजाद बड़े बने। उनके रिटायरमेंट पर पीएम मोदी भी भावुक हो गए थे। आजाद ही सही मायनों में लोकतांत्रिक हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि लोग हमें जी-23 कहते हैं लेकिन मैं आपको बता दूं कि हम गांधी-23 हैं। और गांधी-23 कांग्रेस की मजबूती चाहता है।

कांग्रेस नेता व राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारा चंद ने गुलाम नबी आजाद के सम्मान में कहा कि, कौन कह रहा है कि आजाद साहब रिटायर हुए हैं? लोगों को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। वह सक्रिय रहेंगे। हम चाहते हैं कि वह राजनीति में सक्रिय रहें।

बंगाल में बवंडरः चुनाव प्रक्रिया पर सियासत शुरू, जानिए क्यों भड़का विपक्ष

Gulam Nabi दिल्ली से कश्मीर पहुंचे कांग्रेस के कई बड़े नेता, रैली में आजाद की शान में खूब पढ़ें कसीदे (फोटो:सोशल मीडिया)

कांग्रेस के कई और नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाह रहे थे, मैंने मना किया: आजाद

वहीं गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस के कई और नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाह रहे थे लेकिन मैंने उन्हें मना किया।

मैंने कहा कि लोग अटकलें लगाने लगेंगे। इसलिए उन्हें अगली बार आने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने आनंद शर्मा,भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कई सीनियर नेता जो यहां मौजूद हैं इन लोगों ने संसद में जम्मू कश्मीर के लोगों की आवाज उठाने का काम किया है।

बता दें कि राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने और संसद से विदाई के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

उनके साथ जी-23 के भी कई नेता आज कश्मीर में आए हुए हैं। दिल्ली से आए नेताओं ने कश्मीर में आयोजित रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Gulam Nabi दिल्ली से कश्मीर पहुंचे कांग्रेस के कई बड़े नेता, रैली में आजाद की शान में खूब पढ़ें कसीदे (फोटो:सोशल मीडिया)

क्या है जी-23

दरअसल एक समय में कांग्रेस के 23 नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े किए थे। इन्हें ही G-23 के नाम से भी जाना जाता है।

बंगाल चुनाव 8 चरणों में क्यों: पता चल गयी वजह, TMC नेता ने किया खुलासा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story