×

Weather Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन 20 राज्यों में होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट

गुरुवार को देश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून गोवा और महाराष्ट्र पहुंच गया है। अब मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में दक्षिण एवं तटीय महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की बात कही है।

Dharmendra kumar
Published on: 12 Jun 2020 5:31 AM GMT
Weather Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन 20 राज्यों में होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट
X

मुंबई: गुरुवार को देश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून गोवा और महाराष्ट्र पहुंच गया है। अब मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में दक्षिण एवं तटीय महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की बात कही है।

मानसून आने से भीषण उमस वाली गर्मी से राहत मिली और साथ ही किसानों के चेहरों पर बारिश देख कर खुशी छा गई है। मौसम विभाग के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है।

उन्होंने बताया कि मानसून हरनई (तटीय रत्नागिरि जिले में), सोलापुर (दक्षिण महाराष्ट्र में), रामागुंडम (तेलंगाना) और जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से होकर आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गोवा के सभी इलाकों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें...कोरोना का इलाज मुफ्त मेंः लूट रोकने को सभी राज्य सरकारें कर सकती हैं ये एलान

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, केरल, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 14 जून तक मुंबई में भारी बारिश होगी जिसकी लोगों की मुसीबतें बढ़ेंगी। होसलीकर ने बताया कि अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस ने बढ़ाई उद्धव सरकार की धड़कन, पहली बार खुलकर कही ये बात

इस राज्यों में हो सकती है बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से दूसरे राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। भारती मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि मानसून के प्रभाव की वजह से शुक्रवार को गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें...राजस्थान में सरकार पर संकट! देर रात जयपुर पहुंचे वेणुगोपाल, कांग्रेस करेगी खुलासा

उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम विभाग के कार्यालय ने शुक्रवार को प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका जताई है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story