×

भारी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानों में शीत लहर चल सकती है।

Newstrack
Published on: 27 Dec 2020 3:14 AM GMT
भारी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
X
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत आज पहुंचने वाला है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है।

नई दिल्ली: देश के कई इलाकों में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। कोहरा पड़ रहा है और शीतलहर भी चल रही है। देश के कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचने वाला है, जिसके कारण मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है।

इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानों में शीत लहर चल सकती है। इसके अलावा नए साल से पहले ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान के भी 2 से 3 डिग्री नीचे जाने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि उत्तर भारतीय राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अच्छी बारिश होने की संभावना है, तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 27 व 28 दिसंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण भारतीय राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।

Heavy Rain And Snowfall

ये भी पढ़ें...अभी-अभी डगमगाई धरतीः इतनी तीव्रता का आया भूकंप, सोना हुआ मुश्किल

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भयानक शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ विभाग ने स्थानीय प्रशासन को इससे निपटने के लिए उपाय करने की सलाह दी है। पंजाब, हरियाणा में, हिमाचल, उत्तराखंड में 27 दिसंबर से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 व पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर से भीषण शीतलहर चलेगी।

ये भी पढ़ें...इस किसान नेता को आया फोन, तुम्हें मारने का है प्लान, प्रशासन में मचा हड़कंप

मौसम विभाग की तरफ से 30 दिसंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 27 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा, लेकिन इसके बाद पारा 3 से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है। अधिकतम तापमान भी 28 से 30 दिसंबर के दौरान 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story