×

मौसम अलर्ट: इस साल पड़ेगी भयानक गर्मी, कई इलाकों में टूटा रिकाॅर्ड

एक बार फिर मार्च महीना ने करवट बदल लिया है। मौसम की गर्माहट ने इस बार कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Shweta
Published on: 30 March 2021 6:20 AM GMT
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
X

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट( सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः एक बार फिर मार्च महीना ने करवट बदल लिया है। मौसम की गर्माहट ने इस बार कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल गर्मी में लोग पसीने से भीगने वाले है। दिल्ली में गर्मी ने अपने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मार्च के इस महीने में दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकी यूपी में सोमवार को मौसम का तापमान 39 डिग्री सेल्लियस रहा। यह दस साल में मार्च दूसरी बार सबसे गर्म रहा।

इतने साल बाद दिल्ली रहा सबसे गर्म-

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दि‍ल्‍ली के सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।

इससे पहले 31 मार्च 1945 के बाद से सबसे गर्म दिन रहा, उस समय अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले तीन से चार दिनों से हवा की गति कम होने और आसमान साफ होने के चलते कड़ी धूप निकलने को लेकर अधिक तापमान दर्ज किया गया।

1973 में अधिकतम तापमान इतना रहाः

दिल्ली में 29 मार्च 1973 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मार्च में तीसरा सबसे गर्म दिन था। इसके अलावा नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा और पूसा में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.6 डिग्री सेल्सियस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऐसे स्थिती में लू घोषित किया जाता हैः

विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तब उसे 'लू' घोषित किया जाता है. वहीं, तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है. श्रीवास्तव ने कहा कि मंगलवार को 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने से अधिकतम तापमान घट कर करीब 38 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा।

मौसम व‍िभाग ने इन राज्यों के लिए जारी क‍िया आरेंज अलर्टः

बता दें कि मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए 'आरेंज अलर्ट' जारी करते हुए इन पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ वर्षा और बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग ने दो अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा होने का भी पूर्वानुमान किया है।

मौसम की गर्मी ऐसी ही सताएगीः

बता दें कि यूपी में गर्मी ने इस बार दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार मार्च में दूसरी बार इस तरह की गर्माहट रहा सोमवार को बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 4 डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस तरह की गर्मी वर्ष 2017 में 30 मार्च में देखने को मिला था। जिसका अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वही प्रदेश का सबसे गर्म शहर झांसी रहा जहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल सबसे गर्म द‍िन रहा

इस बार हिमाचल प्रदेश में होली के दिन कुल्लू जिले में सोमवार देर शाम जमकर बारिश हुई है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज हवा से परेशानी हुई. वहीं, लाहौल स्पीति के कुछ इलाकों में जहां बारिश हुई है, वहीं, बर्फबारी भी दर्ज की गई है. इससे पहले, रविवार रात से घाटी लाहौल में बर्फबारी भी हुआ। मौसम विभाग के शिमला केंद्र का कहना है कि अब तीन अप्रैल तक सूबे में मौसम साफ रहेगा। जहां सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां सीजन में पहली बार 35.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ।

हर‍ियाणा में गर्माहटः

हरियाणा में पश्चिमीविक्षोभ व साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 21 मार्च रात्रि से 23 मार्च के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में हवायों व गरजचमक के साथ बूंदाबांदी हुई जिसके कारण राज्य में मौसम 30 मार्च तक दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।

मध्‍य प्रदेश के इन शहरों में पारा 40 पारः

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी 4 बड़े महानगरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हो गया है। 29 मार्च को भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं इंदौर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ। जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया है

राजस्‍थान में गर्मीः

इस बार राजस्थान में भी गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लग गई है। जहां राज्‍य में पारा 40 डिग्री और रात का 20 डिग्री सेल्सियस को पार करने लग गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह में रविवार को बाड़मेर में पारा 42.8 डिग्री रहा। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और फलौदी समेत प्रदेश के सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़ और चूरू में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भारी गर्मी होने वाली है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story