×

इन शहरों में ठण्ड का हुआ आगाज, सुबह के वक्त सर्द हवाएं, छाया रहा कोहरा

राजधानी दिल्ली की फिजा में आंशिक परिवर्तन देखने को मिला है। यहां पर भी अब गुलाबी ठंड का एहसास लोगों को धीरे-धीरे होने लगा है। वैज्ञानिकों की मानें तो अक्टूबर माह में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला जाएगा।

Newstrack
Published on: 19 Oct 2020 7:16 AM GMT
इन शहरों में ठण्ड का हुआ आगाज, सुबह के वक्त सर्द हवाएं, छाया रहा कोहरा
X
इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर Adam Selzer नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शिकागो में ठंड का क्या आलम है।

नई दिल्ली: मौसम ने एक बार फिर से तेजी के साथ करवट ली है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई।

कुछ इलाकों में तो सुबह के समय कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है। लेकिन मौसम साफ रहने के कारण अभी दिन में खिली हुई धूप ही नजर आ रही है।

दोपहर के वक्त तापमान बढ़ने की वजह से लोगों को हल्की गर्मी भी महसूस हो रही है। बात करें अगर उत्तर प्रदेश के जिलों की तो मेरठ में सुबह की शुरुआत हल्की ठंडी हवाओं के साथ हुई।

Cold Season कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चे(फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी पढेंः मूसलाधार बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, यहां बाढ़ से मची तबाही

मेरठ में कोहरा और ठण्ड

इसके पहले रविवार को भी सुबह में ठंडी हवाएं बह रही थी। यहां पर हल्के कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार अच्छी ठंड पड़ सकती है।

उधर देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम तेजी के साथ बदलता हुआ नजर आ रहा है। स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, राजधानी दिल्ली की फिजा में आंशिक परिवर्तन देखने को मिला है। यहां पर भी अब गुलाबी ठंड का एहसास लोगों को धीरे-धीरे होने लगा है।

वैज्ञानिकों की मानें तो अक्टूबर माह में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला जाएगा, जबकि नवंबर में बच्चों और बुजुर्गों को ठण्ड वाले कपड़ों की आवश्कयता पड़ने लगेगी। एक अनुमान के मुताबिक सितंबर के महीने में सामान्यतः अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहता है।

यह भी पढ़ें…पेट्रोल-डीजल का बढ़ा संकट: आज बंद हो सकते हैं कई पंप, ये है बड़ी वजह

सितंबर का ऑल टाइम रिकॉर्ड 16 सितंबर 1938 के नाम

जबकि इस बार यह औसतन 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 3.4 डिग्री अधिक है। इतना ही नहीं 19 सितंबर को तो अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मालूम हो कि सितंबर का ऑल टाइम रिकॉर्ड 16 सितंबर 1938 के नाम है, जब अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यहां पर अगर हम बात सितंबर माह के न्यूनतम तापमान की करें तो वह 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि इस बार यह औसतन 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।

Cold आग तापते लोगों की फोटो(सोशल मीडिया)

सितंबर माह में औसतन 125.1 मिमी वर्षा रिकार्ड

लेकिन 30 सितंबर को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस भी रहा था। इस माह का ऑल टाइम रिकॉर्ड 26 सितंबर 1964 का है जब न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

यदि इस बार होने वाली बारिश की बात की जाये तो सितंबर माह में औसतन 125.1 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है,

एक अनुमान के मुताबिक इस वर्ष 20.9 यानी 83 फीसद कम बारिश हुई है।

यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस साल मानसून ने दिल्ली में दो दिन पहले 27 जून के बजाय 25 जून को ही दस्तक दे दी थी, वहीं इसकी विदाई भी 25 सितंबर की जगह पांच दिन देरी से 30 सितंबर को मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें-सोनिया का एलान: कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन, केंद्र सरकार के खिलाफ ये होगा बड़ा मुद्दा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story