×

Weather Today: यूपी समेत कई राज्यों में आज झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Today: मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे चुका है। अ

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 30 Jun 2022 2:43 AM GMT
Lucknow Weather Today
X

Lucknow Weather Today (Image Credit : Social Media)

Weather Today 30 June 2022: देश के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून (Monsoon) सक्रिय हो गया है और लोगों की बारिश ( rainfall) की मुराद पूरी हो रही है। राजधानी दिल्ली समेत कुछ अन्य इलाकों के लोगों का मानसून का इंतजार भी अब जल्द ही खत्म होने वाला है। बुधवार को देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश (Heavy rainfall) हुई और आज भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समय देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को आज भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी आज जोरदार बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे चुका है। अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में बारिश के लिए अनुकूल माहौल दिख रहा है। देश के कई इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को प्रचंड गर्मी और धूप से राहत मिली है। देश के विभिन्न हिस्सों के लोग कई दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे।

देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से लगाए गए पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों,मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों,उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, दक्षिण गुजरात, तटीय महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, उत्तराखंड, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन इलाकों के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात के कुछ क्षेत्रों, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में बारिश संबंधी गतिविधियों में काफी बढ़ोतरी होगी।

मध्यप्रदेश में भी अनुकूल परिस्थितियां

मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई है मगर अभी तक तेज बारिश का दौर नहीं शुरू हुआ है। अभी तक हुई बारिश सामान्य से 19 फीसदी कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के कारण तेज बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

मौसम के जानकारों का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 30 जून और 1 जुलाई को मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक कोई सिस्टम नहीं था मगर अब अनुकूल परिस्थितियों के कारण प्रदेश के लोगों की अच्छी बारिश की मुराद पूरी होती दिख रही है।

पंजाब के लोगों की मुराद होगी पूरी

पंजाब के लोगों को पिछले कई दिनों से गर्मी ने बेहाल कर रखा है। राज्य के लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की सक्रियता के साथ ही आज और कल बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पंजाब में खेती के काम को भी काफी महत्व दिया जाता है और प्रदेश के किसानों को भी अच्छी बारिश का इंतजार है।

हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में भी बरसेगा पानी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं जिसका नतीजा भारी बारिश के रूप में दिख सकता है। राजधानी दिल्ली में भी मानसून के दस्तक देने की अनुकूल परिस्थितियां बनती दिख रही हैं।

दिल्ली में इस बार मानसून थोड़ा लेट हो गया है मगर मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के दस्तक देने के बाद जुलाई के पहले हफ्ते में राजधानी में अच्छी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली और हरियाणा के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद दोनों ही स्थानों पर जुलाई की शुरुआत में बारिश का दौर जारी रहेगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story