TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Weather Today Update: लुढ़कते पारे के बीच कई राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Today Update 5 December 2022: जल्द ही ठंड का सितम और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग का मानना है कि जल्द ही देश के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Anshuman Tiwari
Published on: 5 Dec 2022 3:37 AM GMT
Heavy rain will occur in many states amid falling mercury, Meteorological Department issued alert
X

लुढ़कते पारे के बीच कई राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: Photo- Social Media

Weather Today Update 5 December 2022: देश के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जल्द ही ठंड का सितम और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग का मानना है कि जल्द ही देश के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पूर्वी और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप अधिक सकता है। हालांकि उसके बाद चार-पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान की वही स्थिति बनी रहेगी।

इस बीच दक्षिण अंडमान सागर (South Andaman Sea) के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दक्षिण के राज्यों में व्यापक तौर पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अगले कुछ दिनों के दौरान हल्की से भारी बारिश होने की आशंका है।

इन इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका

दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक चक्रवातीय परिसंचरण फैला हुआ है। इसके असर के कारण दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के इलाकों के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इस कम दबाव के क्षेत्र के सात दिसंबर तक डिप्रेशन में तब्दील हो जाने की आशंका है। बाद में यह पश्चिम और पश्चिम उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा। इसके 8 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक तमिलनाडु व पुडुचेरी के कई जिलों में 8 दिसंबर को भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी 8 दिसंबर को जमकर बारिश होगी।

मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर आज भी बर्फबारी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

दिल्ली का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में

इस बीच दिल्ली की जहरीली हवा ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के ऊपर पहुंचने के बाद निर्माण गतिविधियों और तोड़फोड़ पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। 401 से 500 तक के एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इस तरह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

राजधानी की हवा जहरीली होने के साथ ही दिल्ली में ठंड भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। सुबह के समय राजधानी के कई इलाकों में कोहरा और धुंध छाया रहता है। राजधानी के न्यूनतम तापमान में जल्द ही और गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है।

स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान

अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। स्काईमेट वेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर समुद्र की स्थिति काफी खराब रहेगी। यहां हवाओं की गति काफी तेज रहेगी और यह 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story