×

Weather Today Update: आज इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए अन्य राज्यों का हाल

Weather Today Update 15 October 2022: मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 18 अक्टूबर तक गरज के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी दी है। 17 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 15 Oct 2022 3:46 AM GMT
There will be heavy rain in Tamil Nadu and Karnataka today, know the condition of other states
X

तमिलनाडु और कर्नाटक में आज होगी झमाझम बारिश: Photo- Social Media

Weather Update Today 15 October 2022: दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बेमौसमी बारिश का दौर अभी आगे भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने तमिलनाडु (Rain in Tamil Nadu), केरल और पुडुचेरी में 18 अक्टूबर तक गरज के साथ झमाझम बारिश होने की चेतावनी दी है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक (Rain in Karnataka) के हिस्सों में भी 17 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाके और तटीय ओडिशा में भी जोरदार बारिश होने की आशंका जताई गई है।

मौसम के जानकारों का मानना है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वैसे मौसम विभाग का मानना है कि मानसून उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात के हिस्सों से आगे बढ़ चुका है। ऐसे में इन राज्यों के लोग अब थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं।

देश के विभिन्न राज्यों का मौसम

अगले 24 घंटे के दौरान देश के कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, केरल, रायलसीमा और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

आंतरिक ओडिशा, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

कई दिनों तक जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में तमिलनाडु में जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर चार दिनों तक जारी रह सकता है जबकि आंतरिक कर्नाटक में तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र, पूर्वी भारत और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश का दौर दिख सकता है। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों और तटीय ओडिशा में भी आज झमाझम बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, नागालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी आज बारिश होगी हालांकि इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है।

जल्द दस्तक देगी ठंड

देश के कई हिस्सों में ठंड के जल्द ही दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। देश के कई हिस्सों में तो अभी से ही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। पहाड़ों पर समय से पहले ही हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दिखना तय है। मौसम के जानकारों का मानना है कि इस बार ठंड का मौसम ज्यादा दिनों तक चल सकता है। राजधानी दिल्ली में कई दिनों की बारिश के बाद अब मौसम साफ नजर आ रहा है। वैसे राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story