×

Weather Today: देश के इन राज्यों में आज होगी बारिश, जानिए अपने इलाके के मौसम का हाल

Weather Today Update 27 September 2022: मौसम के जानकारों का कहना है कि बिहार, झारखंड,ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बादलों के बरसने की संभावना है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 27 Sept 2022 8:21 AM IST
Weather Today
X

आज का मौसम (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

Weather Today 27 September 2022: विदाई की बेला नजदीक आने के साथ ही मानसून की रफ्तार अब कमजोर पड़ती दिख रही है। देश के कई राज्यों में आज भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश ही दर्ज की जाएगी। भारी बारिश होने की आशंका नहीं है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके में आज बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम के जानकारों का कहना है कि बिहार, झारखंड,ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बादलों के बरसने की संभावना है। देश के कई राज्यों में हाल के दिनों में झमाझम बारिश हुई है मगर अब मानसून का तेवर कमजोर पड़ता दिख रहा है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, तेलंगाना, विदर्भ, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम के जानकारों का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

यूपी और बिहार में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हाल के दिनों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। मौसम के जानकारों के मुताबिक आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश होने की आशंका नहीं है। मौसम के जानकारों के मुताबिक बिहार और झारखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। बिहार के करीब 27 जिलों में बारिश होने की संभावना है। झारखंड के देवघर, दुमका, हजारीबाग और चतरा आदि जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजधानी दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में लगातार कई दिनों तक बारिश के बाद सोमवार को राहत का माहौल रहा। सोमवार को बारिश न होने के कारण तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से बारिश होने के कारण लोग परेशान थे। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली और हरियाणा के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि अब तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली और हरियाणा में छिटपुट बारिश का दौर सितंबर के आखिर तक जारी रह सकता है।

दक्षिण के इन राज्यों में बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश में पहले की अपेक्षा बारिश अब कमजोर पड़ चुकी है। राजधानी भोपाल में सोमवार को बदली छाई रही। इस दौरान कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अब भारी बारिश का दौर समाप्त हो चुका है। अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न इलाकों में रिमझिम फुहारों का दौर दिख सकता है।

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश से होने का अनुमान लगाया है। तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी आज बारिश हो सकती है।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story