×

Aaj Ka Mausam 29 October: छठ पर्व के दौरान यूपी-बिहार में नहीं होगी बारिश, जानें कहां बरसेंगे बादल

Weather Today Update 29 October 2022: उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों छठ पर्व की धूम दिखाई दे रही है। इस दौरान उत्तर भारत के राज्यों में मौसम लगातार शुष्क बना रहेगा।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 29 Oct 2022 1:20 PM GMT (Updated on: 29 Oct 2022 1:22 PM GMT)
There will be no rain in UP-Bihar during Chhath festival, know where clouds will rain in South India
X

छठ पर्व के दौरान यूपी-बिहार में नहीं होगी बारिश,जानें दक्षिण भारत में कहां बरसेंगे बादल: Photo- Social Media

Aaj Ka Mausam 29 October 2022: दीपावली के त्योहार के बाद उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। उत्तर भारत के लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि बारिश का दौर पूरी तरह थम चुका है। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों छठ पर्व (Chhath Puja 2022) की धूम दिखाई दे रही है। छठ पर्व मनाने वालों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि इस दौरान उत्तर भारत के राज्यों में मौसम लगातार शुष्क बना रहेगा।

दूसरी ओर दक्षिण भारत में अभी भी बारिश का दौर जारी (Rain Still in South India) है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में आज भी बारिश होने के आसार हैं। तमिलनाडु,पुडुचेरी और कराईकल में बारिश का दौर एक नवंबर तक जारी रह सकता है। नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों में भी अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में कल बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में एक नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान बिजली गिरने और काफी तेज गति से हवाएं चलने की भी आशंका है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों असम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में भी अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

देश के बाकी इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद जताई गई है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मौसम शुष्क बने रहने की खबर ऐसे लोगों को काफी राहत पहुंचाने वाली है।

पहाड़ी राज्यों में और बढ़ेगी ठंड

देश के पहाड़ी राज्यों में इन दिनों बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 31 अक्टूबर को बारिश के साथ बर्फबारी होने की भी आशंका जताई गई है। बर्फबारी की शुरुआत के बाद पहाड़ी इलाकों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इन इलाकों में ठंड में काफी बढ़ोतरी होगी।

स्काईमेट वेदर की भविष्यवाणी

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। दक्षिणी केरल और आंतरिक तमिलनाडु में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।

राजधानी में वायु प्रदूषण के हालात

दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को भी राजधानी वायु गुणवत्ता काफी खराब श्रेणी में दर्ज की गई। खराब मौसम और प्रदूषण के कारण विभिन्न अस्पतालों में सांसद और स्वास्थ्य संबंधी अन्य दिक्कतों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली के आनंद विहार इलाके में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 443 दर्ज किया गया जो कि गंभीर श्रेणी में माना जाता है। दिल्ली के अन्य इलाकों की स्थिति भी कमोवेश ऐसी ही बनी रही।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story