×

Weather Today: महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में मानसून आज भी रहेगा मेहरबान, कई इलाकों में होगी भारी बारिश

Weather Today: मानसून की सक्रियता के कारण देश के कई राज्यों में इन दिनों अच्छी बारिश हो रही है। कर्नाटक और केरल में कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है।

Anshuman Tiwari
Published on: 10 Sep 2022 3:01 AM GMT
Weather Update Today
X

Weather Update Today (image social media)

Weather Update Today: मानसून की सक्रियता के कारण देश के कई राज्यों में इन दिनों अच्छी बारिश हो रही है। कर्नाटक और केरल में कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि केरल और तटीय कर्नाटक में आज भी जोरदार बारिश होने की संभावना है। दक्षिण ओडिशा के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनेगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी आज मौसम खराब रहेगा। इन राज्यों के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

अगले 24 घंटे के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम के जानकारों के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, महाराष्ट्र और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तराखंड मेघालय और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण गुजरात, ओडीशा के शेष हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर, शेष पूर्वोत्तर भारत, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की बारिश होने की संभावना है।

कर्नाटक में जारी रहेगा बारिश का दौर

कर्नाटक में हाल के दिनों में भारी बारिश ने लोगों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी कर रखी है। खास तौर पर राजधानी बेंगलुरु में हुई भारी बारिश के कारण लोग मुसीबत में घिरे हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बेंगलुरु में अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वैसे बेंगलुरु में लोगों के लिए राहत की बात यह है कि भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। तटीय कर्नाटक के कई जिलों में आज जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। कर्नाटक के अलावा केरल में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है।

महाराष्ट्र में हो सकती है भारी बारिश

मध्य महाराष्ट्र और राज्य के तटीय इलाकों में आज जोरदार बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि सप्ताहांत में राज्य में भारी से बेहद भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम के जानकारों का कहना है कि तटीय जिलों में शुक्रवार से रविवार तक भारी से बेहद बाहरी बाहरी लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। रायगढ़ रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है।। इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। पुणे और सतारा आदि जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश की संभावना है।

झारखंड और पूर्वोत्तर में भी मानसून सक्रिय

झारखंड के विभिन्न इलाकों में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार के बाद राज्य में शनिवार और रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम समेत राज्य के कई जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में हाल के दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। झारखंड के अलावा बिहार के कई जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्य में पिछले दिनों जोरदार बारिश हुई है। मौसम के जानकारों का कहना है कि बारिश का यह दौर आज भी जारी रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में गर्मी और उमस से लोग बेहाल

राजधानी दिल्ली के लोग शुक्रवार को गर्मी और उमस से बेहाल रहे। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में मानसून का सिस्टम कमजोर पड़ गया है। इस कारण अगले चार-पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त महीने के दौरान दिल्ली में काफी कम बारिश हुई थी और अब सितंबर महीने के दौरान भी दिल्ली में मानसून की गतिविधियां काफी कमजोर दिख रही हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story