×

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी बीमार, अस्पताल में भर्ती

aman
By aman
Published on: 7 May 2017 9:32 AM GMT
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी बीमार, अस्पताल में भर्ती
X
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी बीमार, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को नाक से खून निकलने की शिकायत के बाद रविवार (07 मई) सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रवक्ता ने बताया कि त्रिपाठी (82 वर्ष) को बेले वयू क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत स्थिर है।

गौरतलब है कि केसरीनाथ त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा वो बिहार के भी राज्यपाल बनाए गए थे ।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story