×

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के पटाखा कंपनी में ब्लास्ट, चार महिला और एक बच्चे समेत पांच की मौत

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के नादिया कल्याणी के रथतला में पटाखा बनाने वाली एक अवैध कंपनी में विस्फोट हो गया। जिसमें महिला और बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

Sakshi Singh
Published on: 7 Feb 2025 7:00 PM IST
West Bengal News
X

West Bengal News

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के नादिया कल्याणी के रथतला में पटाखा बनाने वाली एक अवैध कंपनी में विस्फोट हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और दमकल की गांड़ी मौके पहुंच गई। आग पर काबू पाया गया। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

भाजपा विधायक अंबिका रॉय ने कहा कि इस दर्दनाक घटना में 4 महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। यहां बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मौजूद थे। क्या यह संभव है कि पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं थी कि यहां बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मौजूद हैं?

NIA जांच की मांग

विधायक ने सूबे की सीएम ममता बनर्जी कमजोर शासक बताते हुए कहा क मुख्यमंत्री पूरी तरह से विफल हैं। मैं इस घटना की NIA जांच की मांग करता हूं। हम इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story