×

Hallelujah: क्या होता है ‘हालेलुइया’, जिससे Raja Bhaiya ने पोप फ्रांसिस के इलाज करने की दी सलाह

Raja Bhaiya News: रघुराज प्रताप सिंह ने आगे लिखा कि वैसे भी धर्मगुरू पोप फ्रांसिक लंबे समय से व्हील चेयर पर हैं और अब अस्पताल में भर्ती है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 24 Feb 2025 3:22 PM IST (Updated on: 24 Feb 2025 4:15 PM IST)
raja bhaiya pope Francis
X

raja bhaiya pope Francis

Raja Bhaiya News: 1993 से लगातार सातवीं बार विधायक निर्वाचित हुए गए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने साल 2018 में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की स्थापना की थी। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कैथोलिक चर्च के धर्मगुरू पोप फ्रांसिक की हालत नाजुक होने पर भी राजा भइया ने टिप्पणी की है। पोप फ्रांसिस की खराब सेहत पर कुंडा विधायक राजा भइया ने उन्हें ‘हालेलुइया’ का सहारा लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भारत के ईसाई धर्मगुरुओं को वेटिकन सिटी जाना चाहिए और पोप फ्रांसिस को ठीक करने के बारे में सोचना चाहिए।

कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि आदिवासियों और अशिक्षितों को ‘हालेलुइया’ का झांसा देकर करिश्मा दिखाने वाले भारत के ईसाई धर्मगुरुओं को चाहिए कि वह सभी एक साथ वेटिकन सिटी जाएं और जीवन-मरण के बीच जूझ रहे पोप फ्रांसिक के सिर पर हाथ फेर कर उन्हें ठीक कर दें।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया यहीं नहीं रूके। उन्होंने आगे लिखा कि वैसे भी धर्मगुरू पोप फ्रांसिक लंबे समय से व्हील चेयर पर हैं और अब अस्पताल में भर्ती है। जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। धर्मगुरू पोप फ्रांसिक को तत्काल ही ‘हालेलुइया’ रूपी चमत्कार की आवश्यकता है।

क्या होता है ‘होलेलुइया’

ईसाई धर्म में दो शब्द अक्सर सुनाई पड़ते हैं। पहला हालेलुइया और दूसरा अल्लेलुया। ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना के समय इन दोनों ही शब्दों का इस्तेमाल करते है। कनाडा के एक फेमस सिंगर लियोनार्ड कोहेन का एक भी काफी मशहूर हुआ था। जिसका शीर्षक ही हालेलुइया था। हालेलुइया सॉन्ग लियोनार्ड कोहेन के साल 1984 में लॉन्च हुए एल्बम वेरियस पोजिशन्स का एक हिस्सा था। आइए आपको बताते हैं कि ‘हालेलुइया’ शब्द के बारे में।

हिब्रू भाषा का शब्द है ‘हालेलुइया’

‘हालेलुइया’ शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा से हुई है। जिसका शाब्दिक अर्थ है यहोबा की प्रार्थना करना। ईसाई समाज के लोग प्रार्थना के ‘हालेलुइया’ शब्द का इस्तेमाल कर ईश्वर के प्रति आभार जताते हैं। ‘हालेलुइया’ शब्द का इस्तेमाल तनख (ईसाई धर्म की भजन की पुस्तक) में दो बार, क्रिश्चियन रिवीलीशन किताब में चार बार किया गया है। वहीं अल्लेलुया शब्द ‘हालेलुइया’ शब्द का ही ग्रीक लिप्यांतरण है। दोनों शब्दों का अर्थ एक ही होता है। ‘हालेलुइया’ एक शब़्द नहीं बल्कि यह दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है।

‘हालेलुइया’ का मूल शब्द हलेल है। जिसका शाब्दिक अर्थ स्तुति करना है। जबकि अगला हिस्सा ‘याह’ प्रत्यय है। जोकि ईश्वर को संदर्भित करता है। इसलिए ‘हालेलुइया’ का पूरा अर्थ जाना जाए तो जब कभी परमेश्वर की महिमा का एक शब्द में बखान करना हो तो ‘हालेलुइया’ कहा जा सकता है। ईसाई समाज के लोग ‘हालेलुइया’ को हालेल स्तोत्रों के भाग के रूप में गाते हैं।

ईसाइयों के लिए ‘हालेलुइया’ को ईश्वर की वंदना करने का एक आनंददायक शब्द माना जाता है, न कि प्रशंसा करने का आदेश। ईस्टर सेवा और पूरे पेंटेकोस्टारियन में क्रिस्टोस एनेस्टी का उपयोग उस स्थान पर किया जाता है जहाँ पश्चिमी संस्कार में ईश्वर के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए ‘हालेलुइया’ का जाप किया जाता है। ‘हालेलुइया’ और “प्रभु की स्तुति करो“ के भाव ईसाइयों द्वारा ईश्वर के प्रति खुशी, धन्यवाद और प्रशंसा की सहज अभिव्यक्ति के रूप में उपयोग किए जाते हैं।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story