×

नौसेना का क्या है वनीला आपरेशन, मिशन छोड़कर भेजा पोत ऐरावत

आईएनएस ऐरावत एक बड़ा जहाज है जो सेशेल्स के पास मिशन तैनाती पर था। भारतीय नौसेना ने जलपोत ऐरावत को दक्षिणी हिंद महासागर में तैनाती मिशन के बीच मिले मेडागास्कर के अनुरोध पर इसे वनीला आपरेशन के लिए अंतसिरनाना के समुद्र तट की ओर मोड़ दिया है।

राम केवी
Published on: 29 Jan 2020 2:11 PM GMT
नौसेना का क्या है वनीला आपरेशन, मिशन छोड़कर भेजा पोत ऐरावत
X

नई दिल्लीः आपको पता है वनीला आपरेशन क्या है। भारतीय नौसेना का पोत ऐरावत इस मिशन के लिए लगाया गया है। यह पोत साइक्लोन प्रभावित मेडागास्कर की मदद के अनुरोध पर भेजा गया है।

आईएनएस ऐरावत एक बड़ा जहाज है जो सेशेल्स के पास मिशन तैनाती पर था। भारतीय नौसेना ने जलपोत ऐरावत को दक्षिणी हिंद महासागर में तैनाती मिशन के बीच मिले मेडागास्कर के अनुरोध पर इसे वनीला आपरेशन के लिए अंतसिरनाना के समुद्र तट की ओर मोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें

नौसेना चीफ बोले- वन बेल्ट वन रोड और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा हमारी संप्रभुता पर अतिक्रमण

मेडागास्कर में चक्रवात डायने से करीब एक लाख लोग प्रभावित हैं। यह चक्रवात करीब एक सप्ताह पहले आया था जिससे बड़े पैमाने भूस्खलन हुए और बाढ़ आ गयी है। वनीला आपरेशन के तहत ऐरावत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन शुरू कर दिया है।

वनीला आपरेशन को चक्रवात डायने द्वारा मचाई गई तबाही के बाद मेडागास्कर के प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।

शुरू हुआ वनीला आपरेशन

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय युद्धपोत वनीला आपरेशन के तहत मेडागास्कर में मानवीय सहायता और प्राकृतिक आपदा मिशन चलाएगा। तूफान दायेन की वजह से अस्तव्यस्त जनजीवन को भारतीय युद्धपोत राहत सामग्री मुहैया करा रहा है। भारतीय नौसैनिक तूफान के बाद आई बाढ़ से राहत के लिये लोगों के बीच दवाएं और खाद्य सामग्री बांट रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

नौसेना के हल्के लड़ाकू विमान ने INS विक्रमादित्य पर अपनी पहली सफल लैंडिंग की

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है औऱ भारतीय नौसेना मेडागास्कर की जनता को हर जरूरी मदद देने को तैयार है।

गौरतलब है कि पिछले साल भी मेडागास्कर में प्राकृतिक आपदा से राहत व बचाव के लिये भारतीय नौसेना ने अपने पोत तैनात किये थे। अफ्रीकी तट पर कई देशों को भारत इसी तरह की मदद अर्से से मुहैया कराता रहा है।

राम केवी

राम केवी

Next Story