×

What is UPSC: क्या है यूपीएससी और कौन सी परीक्षाएं आयोजित कराती है? आइए आपको संक्षेप में बताते हैं

What is UPSC: भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की परीक्षा को माना जाता है। भारत सरकार के तमाम प्रशासनिक पदों की भर्ती करने के लिए यूपीएससी परीक्षा आयोजित करती है।

Vidushi Mishra
Published on: 15 Dec 2022 6:50 AM GMT
upsc
X

UPSC (फोटो- सोशल मीडिया)

What is UPSC: यूपीएससी (UPSC) दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम को पास करने के लिए उम्मीदवार कठिन मेहनत करते हुए रात-दिन एक कर देते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जुनून और जज्बे के साथ तैयारी करते हैं और देश की सेवा के लिए अपने कदमों को आगे बढ़ाते हैं।

भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की परीक्षा को माना जाता है। भारत सरकार के तमाम प्रशासनिक पदों की भर्ती करने के लिए यूपीएससी परीक्षा आयोजित करती है। आइए आपको विस्तार से यूपीएससी के बारे में बताते हैं।

क्या है UPSC

यूपीएससी जिसका पूरा नाम संघ लोक सेवा आयोग(Union Public Service Commission) है। UPSC भारतीय संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय (Constitutional Body) है जोकि भारत सरकार के लोक सेवकों की नियुक्ति के लिए केंद्रीय भर्ती एजेंसी है। संविधान के भाग-14 के अंतर्गत अनुच्छेद 315-323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान है।

संघ लोक सेवा आयोग भारत सरकार के सिविल सेवा संवर्ग और रक्षा सेवा संवर्ग के तहत ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों की भर्ती के लिए परीक्षाओं का संचालन और नियुक्ति करता है।

फोटो- सोशल मीडिया

UPSC की स्थापना

भारत में 1 अक्टूबर 1926 को सर रॉस बार्कर की अध्यक्षता में पहले लोक सेवा आयोग की स्थापना हुई थी। फिर बाद में इसे संघ और अखिल भारतीय सेवाओं में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए भारत के संविधान द्वारा संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) नाम दिया गया था।

लॉर्ड कॉर्नवॉलिस (Charles Cornwallis) को 'भारत में सिविल सेवा के जनक' के रूप में जाना जाता है।

यूपीएससी के लिए योग्यता

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष तक होती है। वहीं अन्य दूसरे पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की आयु सीमा 21 वर्ष से 34 वर्ष तक होती है। यूपीएससी वर्ष में एक बार ही परीक्षा आयोजित करती है।

UPSC कौन सी परीक्षाएं आयोजित करती है

यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को भारत की 24 सेवाओं में से किसी एक में नौकरी मिलती है।

  1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
  2. भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
  3. भारतीय वन सेवा (IFoS)
  4. भारतीय विदेश सेवा (IFS)
  5. भारतीय सूचना सेवा (IIS)
  6. भारतीय डाक सेवा (IPoS)
  7. भारतीय राजस्व सेवा (IRS)
  8. भारतीय व्यापार सेवा (ITS)
  9. रेलवे सुरक्षा बल (RPF)
  10. पॉन्डीचेरी सिविल सेवा (PCS)
  11. पॉन्डिचेरी पुलिस सेवा (PPS)
  12. दिल्ली, अंडमान निकोबार आइलैंड्स सिविल सेवा (DANICS)
  13. दिल्ली, अंडमान निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS)
  14. इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IAAS)
  15. इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ICAS)
  16. इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ICLS)
  17. इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (IDES)
  18. इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS)
  19. इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस (IOFS)
  20. इंडियन कम्युनिकेशन फाइनांस सर्विस (ICFS)
  21. इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS)
  22. इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (IRPS)
  23. इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)
  24. आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस (AFHCS)

भारत का पहला आईएएस

भारत के पहले आईएएस(IAS) सन् 1863 ईसवी में सत्येंद्रनाथ टैगोर (Satyendranath Tagore) बने थे। जिन्होंने 21 साल की उम्र में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। सत्येंद्रनाथ टैगोर, रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) के बड़े भाई थे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story