Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का निशाना, बोलीं-जब सरकारी आंकड़ों में हर दिन 86 रेप महिलाएं किससे करें सुरक्षा की आशा?

Priyanka Gandhi: बोलीं-जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 16 Aug 2024 10:13 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2024 10:13 AM GMT)
Priyanka Gandhi
X

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरताओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं। उन्होंने कहा, जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है? जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं।

महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता कैदियों को जमानत/पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं। इससे देश की महिलाओं में क्या संदेश जाता है? जब सरकारी आंकड़ों में हर दिन 86 रेप हो रहे हों, महिलाएं सुरक्षा की आशा किससे करें?

कोलकाता में महिला डाक्टर से रेप और मर्डर की घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है। देश भर के डाक्टर न्याय की गुहार लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पिछले दिनों बिहार में एक नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप के बाद हत्या और स्तन काटने की घटना ने हर किसी को दंग कर दिया।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story