×

Elon Musk के नाम से ट्वीट करने वाले हिंदी प्रोफेसर का है बिहार कनेक्शन, भोजपुरी ही नहीं मैथिली, अंगिका का भी है ज्ञान

Ian Woolford Twitter Account Suspended: एलॉन मस्क के नाम पर ट्वीट करने वाले इयान वुलफोर्ड का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। इयान का बिहार कनेक्शन भी है।

aman
Written By aman
Published on: 5 Nov 2022 3:17 PM GMT
who is hindi professor ian woolford who tweet in bhojpuri name of elon musk
X

इयान वुलफोर्ड (Social Media)

Ian Woolford Twitter Account Suspended: एलन मस्क (Elon Musk) के नाम से भोजपुरी और हिंदी में ट्वीट करना इयान वुलफोर्ड (Ian Woolford) नाम के अकाउंट को भारी पड़ा। उस अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, इयान वुलफोर्ड नाम के ट्विटर अकाउंट होल्डर ने नाम बदलकर एलन मस्क कर दिया था। उसने प्रोफाइल और कलर फोटो भी ट्विटर के मालिक एलन मस्क वाली ही कर ली थी। चूंकि, एलन मस्क और इयान वुलफोर्ड दोनों का अकाउंट वेरीफाई था, तो लोगों को आसानी से भ्रम हो गया। लाखों लोगों को लगा कि, एलॉन मस्क का अकाउंट हैक हो गया है।

इयान वुलफोर्ड नामक अकाउंट से लगातार भोजपुरी और हिंदी में ट्वीट किया गया था। जिसके बाद सवाल उठना लाजमी था कि, क्या सच में एलन मस्क के अकाउंट से ही भोजपुरी और हिंदी में ट्वीट हो रहे हैं। बस क्या था, लोग मजे लेने लगे। अब ऐसा तो है नहीं कि एलन मस्क ने रातों रात भोजपुरी सीख ली। तो फिर, भोजपुरी के गाने क्यों ट्वीट कर रहे हैं। इयान वुलफोर्ड को ऐसा ट्वीट करना भारी पड़ा। आखिरकार उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया।

हिंदी के प्रोफेसर हैंवूलफोर्ड

क्या आपको पता है कि, इयान वुलफोर्ड हिंदी के प्रोफ़ेसर हैं। जी हां, चौंक गए ना। मस्क के नाम से ये सभी ट्वीट मेलबर्न की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी (La Trobe University, Melbourne) के प्रोफेसर इयान वूलफोर्ड ने किए थे। वूलफोर्ड वहां हिंदी के प्रोफेसर हैं। इयान अपने इस अंदाज के लिए मशहूर हैं। इयान वूलफोर्ड ने अपने ट्विटर अकाउंट के नाम के साथ एलन मस्क वाली डीपी भी बदल दी थी। इसी के चलते ट्विटर यूजर को कंफ्यूजन हुआ। इधर, वूलफोर्ड ने एक के बाद एक हिंदी और भोजपुरी में कई ट्वीट कर दिए।

हिंदी भाषा और साहित्य के प्रोफेसर हैं इयान

इयान वूलफोर्ड (Ian Woolford) ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर स्थित ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में हिंदी भाषा और साहित्य के प्रोफेसर हैं। इयान ने Australia India Institute और एशिया लिटरेसी एंबेसडर (Asia Literacy Ambassador) में फेलोशिप भी की हुई है। वूलफोर्ड ने हिंदी भाषा तथा साहित्य में पीएचडी भी की है। हिंदी के अलावा उत्तर भारत की क्षेत्रीय भाषाओं जैसे- मैथिली (Maithili), अंगिका (Angika), भोजपुरी (Bhojpuri) और नेपाली (Nepali) का भी उन्हें अच्छा ज्ञान है। इयान वूलफोर्ड ट्विटर पर हिंदी प्रेम के लिए जाने जाते हैं। इयान हिंदी साहित्य से जुड़े लेखकों, कवियों तथा किताबों से जुड़ा पोस्ट भी अक्सर करते रहते हैं।

चौंक जाएंगे..वूलफोर्ड ने भारत में भी बिताए हैं समय जानें कौन हैं एलन मस्क के नाम से ट्वीट करने वाले हिंदी के प्रोफेसर, भोजपुरी ही नहीं मैथिली-अंगिका के भी हैं जानकारअभी आपका चौंकना शेष है। क्या आपको पता है, इयान वूलफोर्ड ने भारत में भी अपने जीवन का काफी वक्त बिताया है। वूलफोर्ड मूलतः बिहार के हैं। इयान हिंदी के सुप्रसिद्ध लेखक फणीश्वर नाथ रेणु (Phanishwar Nath Renu) पर आधारित 'रेणु विलेज: हिंदी लिटरेचर एंड नॉर्थ इंडियन ओरल ट्रेडिशन' किताब लिख रहे हैं। यह किताब उत्तर भारत में फील्ड वर्क पर आधारित है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story