×

PM मोदी का सोशल मीडिया संभाल रहीं ISRO साइंटिस्ट शिल्पी सोनी, जानिए उनकी कामयाबी की कहानी

Who is Shilpi Soni: इसरो वैज्ञानिक शिल्पी सोनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर पीएम मोदी का सोशल मीडिया संभाला। DRDO से ISRO तक के अपने सफर में उन्होंने 35 से अधिक मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Newstrack          -         Network
Published on: 8 March 2025 12:28 PM IST (Updated on: 8 March 2025 1:44 PM IST)
Shilpi Soni
X

Shilpi Soni (Photo: Social Media)

Who is Shilpi Soni: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को देश की प्रेरणादायी महिलाओं को संभालने का अवसर दिया। इस साल यह जिम्मेदारी प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक शिल्पी सोनी को दी गई है।

कौन हैं शिल्पी सोनी?

मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली शिल्पी सोनी एक साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन उनके परिवार का शिक्षा और नवाचार के प्रति गहरा लगाव रहा है। इसी जुनून ने शिल्पी को विज्ञान की दुनिया में कामयाबी के शिखर तक पहुंचाया।

शिल्पी सोनी ने अपने करियर की शुरुआत DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) में की थी। इसके बाद उन्होंने ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) में अहम भूमिका निभाई। बीते 24 वर्षों में शिल्पी ने ISRO के 35 से अधिक संचार और नेविगेशन मिशनों में अत्याधुनिक RF और माइक्रोवेव सबसिस्टम तकनीकों के डिज़ाइन, विकास और प्रेरण में योगदान दिया है।

स्पेस ट्रैवलिंग वेव ट्यूब तकनीक में बड़ी सफलता

शिल्पी के नेतृत्व में ISRO ने हाल ही में जटिल और संरक्षित स्पेस ट्रैवलिंग वेव ट्यूब तकनीक को स्वदेशी रूप से विकसित किया है। यह तकनीक अब तक केवल कुछ ही देशों के पास थी। भारत के लिए यह उपलब्धि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

वर्तमान भूमिका

शिल्पी सोनी वर्तमान में GSAT-22/23 संचार पेलोड के लिए एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा, वह GSAT के प्रक्षेपण के लिए फ्रेंच गुयाना, कौरौ में ISRO प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी रही हैं। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक लॉन्च होते देखना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव था।

महिला सशक्तिकरण का संदेश

शिल्पी सोनी और परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा ने प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को लेकर खास संदेश दिया। उन्होंने कहा, "विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया रोमांचक और संतोषजनक है। जब हमारे द्वारा विकसित सिस्टम सफलतापूर्वक कार्य करते हैं, तो जो खुशी होती है उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।"

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story