TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

जानिए कौन है उदय भानु चिब? जिनके हाथों में दी गई कश्मीर के यूथ कांग्रेस की कमान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उदय भानु चिब को जम्मू-कश्मीर के युवा नेता की जिम्मेदारी सौंप दी है। जानिए कौन है ये ?

Sonali kesarwani
Published on: 23 Sep 2024 3:34 AM GMT (Updated on: 23 Sep 2024 3:52 AM GMT)
Uday Bhanu Chib
X

 Uday Bhanu Chib

Uday Bhanu Chib: जम्मू- कश्मीर में इस समय विधानसभा चुनाव चल रहा है। चुनाव के बीच ही कांग्रेस ने उदयभानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से 44 साल बाद किसी कश्मीरी के हाथों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले गुलाम नबी आजाद को कांग्रेस ने ये जिम्मेदारी दी थी। कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद को 1980 में उन्हें अखिल भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। बाद में गुलाम नबी आजाद का कद राजनीति में बढ़ता चला गया। कई बार सांसद रहने के बाद 2 नवंबर 2005 को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बन बनाए गए थे।

कौन है उदय भानु चिब

उदय भानु चिब की बात करें तो उन्हें पहले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया था। वह पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं और हिमाचल प्रदेश के अरनी यूनिवर्सिटी से एमबीए के पूर्व छात्र हैं। वे जम्मू के पलौरा के रहने वाले हैं। उनके पिता हरि सिंह चिब हैं, जोकि जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। उदय भानु चिब बिहार, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के प्रभारी हैं और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस घोषणापत्र समिति का भी हिस्सा भी रहे हैं।

जम्मू- कश्मीर में कांग्रेस की तैयारी

जम्मू- कश्मीर में वर्तमान में विधानसभा चुनाव चल रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी में है। खासकर जम्मू- कश्मीर के युवाओं को अपनी तरफ करने के लिए पार्टी पूरी मेहनत कर रही है। इसके लिए ही पार्टी ने 44 साल बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद को बदला है। पार्टी को ये उम्मीद है कि इस बदलाव से भविष्य में उन्हें काफी फायदा होगा। वहीं उदय भानु चिब ने भी ये भरोसा दिलाया है कि वो अपने पद को बड़े ही जिम्मेदारी से संभालेंगे। कुछ समय पहले उदय भानु ने राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। जिसमे उन्होंने लिखा कि मेरे नेता राहुल गांधी जी के साथ एक यादगार मुलाकात! सामाजिक न्याय के लिए आपका संघर्ष और दृढ़ता हम सभी के लिए प्रेरणा है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story