Vivek Bindra: कौन हैं विवेक बिंद्रा? जो पत्नी से मारपीट के आरोपों में फंसे हैं, जानें इनका कितना है नेटवर्थ और सब्सक्राइबर्स

Vivek Bindra: विवेक बिंद्रा किसी परिचय के मुहताज नहीं हैं। देश में यह काफी जाना पहचाना नाम हैं। शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसने विवेक का नाम नहीं सुना हो। विवेक बिंद्रा एक फेमस इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इसके साथ ही वह बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर भी हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 23 Dec 2023 1:55 PM GMT
Vivek Bindra
X

Vivek Bindra (Pic: Social Media)

Vivek Bindra: विवेक बिंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर से विवके मुश्किलों में घिर गए हैं। विवके बिंद्रा अभी यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीपर संदीप माहेश्वरी के साथ हुए बहस से उबरे भी नहीं थे कि अब पत्नी से मारने-पिटने करने का मामला उन पर दर्ज हुआ है। पिछले दिनों यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीपर संदीप माहेश्वरी के साथ उनकी बहस खुलकर सामने आई थी। संदीप ने विवेक पर लोगों से पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था। अब विवेक की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पत्नी ने विवेक पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवेक बिंद्रा के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर सेक्टर 126 थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। बता दें कि विवेक बिंद्रा की शादी 6 दिसंबर को हुई थी। 14 दिसंबर को उनके खिलाफ थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के मुकाबिक शादी के अलगे दिन यानी कि 7 दिसंबर को विवेक की उनकी मां के साथ बहस हो गई। बीच-बचाव के लिए पत्नी आगे आई तो विवेक ने उनके साथ मारपीट की। लड़ाई में उनको काफी चोट लगने की बात कही गई है।


कौन हैं विवेक बिंद्रा?

विवेक बिंद्रा एक प्रसिद्ध इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इसके साथ ही वह बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर भी हैं। विवेक लोगों को सफल बिजनेस चलाने और मार्केटिंग के टिप्स देते हैं। उनके शोज और वीडियोज बहुत ही पॉपुलर हैं। लोग बिजनेस के गुर सीखने के लिए विवेक को फॉलो करते हैं। यूट्यूबर पर भी विवेक काफी फेमस हैं। उनके यूट्यूब पर 21.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

कितनी संपत्ति?

विवेक बिंद्रा के पास राजधानी दिल्ली में लग्जरी हाउस है साथ ही नोएडा में भी उनकी संपत्ति है। विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल शोज और वीडियोज से अच्छी खासी कमाई करते हैं। अगर उनकी नेथवर्थ की बात करें तो उनके पास कुल 1 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। जानकारी के मुताबिक विवेक एक महीने में 40 से 50 लाख रुपए की कमाई करते हैं। उनकी सालाना इनकम 7 से 9 करोड़ रुपए है। अपनी कंपनी बड़ा बिजनेस से विवेक करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं। कंपनी के तहत विवेक बिंद्रा लोगों को एक कोर्स करवाते हैं। इस कोर्स में वह लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुर सिखाते हैं। इसके लिए वह अच्छी रकम भी चार्ज करते हैं।

विवेक बिंद्रा एक नजर में

-विवके बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कालेज से कामर्स में बैचलर डिग्री, नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए और फिलाॅसफी में पीएचडी की है।

-शिक्षा पूरी करने के बाद विवके ने कई कंपनियों में कई पदों पर काम भी किया है।

-आज वे दुनियाभर में बतौर मोटिवेशनल स्पीकर, लीडरशिप कंसल्टेंट और बिजनेश कोच के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।

-उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल में दी गई जानकारी के अनुसार बिजनेस और लीडरशीप डेवलपमेंट के मामले में दुनिया के टाॅप यूट्यूब चैनल में उनका यूट्यूब चैनल शामिल है। जिसके वल्र्ड वाइड 21.3 मिलियन सबसक्राइबर हैं।

-वे बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ हैं, जो एक एड-टेक कंपनी है। उन्होंने 10 हाई पावर मोटिवेशनल बुक्स लिखी हैं। विवके बिंद्रा ने अगल-अलग विषयों पर सबसे बड़े वेबिनार करने के लिए 9 गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड समेत 12 विश्व रिकाॅर्ड बनाए हैं।

-उनके बिजनेस योगा विद् भगवद् गीता वेबिनार में सबसे ज्यादा लोगों के जुड़ने का वल्र्ड रिकाॅर्ड भी है। इसमें भारत के 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story