×

MP News: कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन, कांग्रेसियों में दौड़ी शोक की लहर

MP News: कांग्रेस नेता आरिफ अकील के विधायक पुत्र आतिफ के अनुसार कल शाम सीने में दर्द के बाद उनके पिता को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनका निधन हो गया।

Newstrack          -         Network
Published on: 29 July 2024 2:52 AM
MP News
X

आरिफ अकील (Pic: Social Media)

MP News: मध्‍य प्रदेश के वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हार्ट में समस्या के चलते हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। उन्होंने भोपाल के अपोलो सेज अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। वहीं आरिफ अकील के निधन की सूचना मिलते हीं कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष ही आरिफ अकील को हृदय संबंधी बीमारी हुई थी। इसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में उनका ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उन्‍होंने खुद चुनाव लड़ने की बजाय अपने बेटे आतिफ को चुनावी मैदान में उतारने की बात कही थी। बेटे के चुनाव प्रचार में भी अस्‍वस्‍थ होने के बावजूद में शाम‍िल हुए थे। आरिफ अकील के विधायक पुत्र आतिफ के अनुसार कल शाम सीने में दर्द के बाद उनके पिता को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनका निधन हो गया। आरिफ अकील के निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल में में तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए हैं।

आरिफ अकील कमलनाथ सरकार में थे कैबिनेट मंत्री

बता दें कि आरिफ अकील पहली बार 1990 में भोपाल उत्तर से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। साल 1993 में बीजेपी के रमेश शर्मा ने आरिफ अकील को हरा दिया। हालांकि इसके बाद के चुनाव में भोपाल उत्तर सीट आरिफ अकील का गढ़ बन गई। वे 1998 से लेकर 2018 तक लगातार 6 बार इस सीट से विधायक चुने गए। वहीं तबियत खराब होने की वजह से 2023 में अरिफ की जगह उनके बेटे आतिफ अकील को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया। उन्होंने ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जीत दर्ज की। बता दें कि आरिफ एमपी की कांग्रेस सरकारों में 2 बार मंत्री भी रह चुके हैं।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!