×

Rahul Gandhi: कांग्रेस में बब्बर शेर पर बंधे हुए...आखिर अपनी पार्टी पर इतना क्यों भड़क गये राहुल गांधी

Rahul Gandhi: सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी में नेताओं की कोई कमी नहीं है। लेकिन कांग्रेस रेस के घोड़े को बारात में डाल देती है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 8 March 2025 1:34 PM IST (Updated on: 8 March 2025 1:44 PM IST)
rahul gandhi
X

rahul gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में अपनी ही पार्टी के नेताओं की कलई खोल दी। साथ ही सख्त लहजे में पार्टी नेताओं को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बब्बर शेर हैं लेकिन इन शेरों के पीछे चेन लगी हुई है। वह बंधे हुए हैं। उन्होंने अपनी पार्टी की कमी को महसूस किया और एक्सपोज भी किया। सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी में नेताओं की कोई कमी नहीं है। लेकिन कांग्रेस रेस के घोड़े को बारात में डाल देती है।

यही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि अगर कुछ लोगों को पार्टी से निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए। लेकिन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनता का यकीन जीतने के लिए उनसे जुड़ना ही होगा। सांसद राहुल गांधी ने बेहद बोल्ड अंदाज में कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह भरते हुए कहा कि सभी के दिल में कांग्रेस होनी चाहिए। अगर हाथ कट जाए तो खून भी कांग्रेस का ही निकलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह गुजरात चुनाव को लेकर कोई बात नहीं करेंगे। कांग्रेस की विचारधारा गुजराज की विचारधार है। जिसे गांधी और पटेल ने सिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के जरिए जनता से उन्होंने जुड़कर दिखाया है। अब पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी जनता से जुड़ने की जरूरत है। सभी नेताओं को जनता के बीच जाना चाहिए।

आगे बढ़ना चाहता है गुजरात

सांसद राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात कहीं अटक गया है। उसे रास्ता नहीं मिल रहा है। यह राज्य आगे बढ़ना चाहता है। उन्होंने बेहद जोशीले लहजे में कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूं और यह कह रहा हूं कि कांग्रेस गुजराज को रास्ता दिखाने में असमर्थ है। मुझे यह कहते हुए बिल्कुल भी शर्म महसूस नहीं हो रही है और न ही किसी डर में बोल रहा हूं। उन्होंने कहा कि चाहे राहुल गांधी हों, कार्यकर्ता हों, महासचिव हों या फिर कांग्रेस अध्यक्ष हों। गुजरात को सभी रास्ता दिखाने में असमर्थ हैं। बीते 30 सालों में गुजरात की जो भी अपेक्षाएं हमसे थी। उसे हम सभी आज तक पूरा नहीं कर पाए हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story