×

भारत को 'इंडिया' क्यों कहा जाता है, आखिर किसने दिया ये नाम

दरअसल, भारत को 'इंडिया' कहे जाने का आधार 'सिंधु घाटी सभ्यता' और 'सिंधु नदी' है। दुनिया की बड़ी नदियों में से एक सिंधु नदी जो पाकिस्तान, चीन और भारत में बहती है। इस नदी को संस्कृत में 'सिंधु' और अंग्रेज़ी में 'इंडस' कहा जाता है। इसी 'इंडस' शब्द से 'इंडिया' शब्द बना है।

Shivakant Shukla
Published on: 7 Feb 2020 12:27 PM GMT
भारत को इंडिया क्यों कहा जाता है, आखिर किसने दिया ये नाम
X

नई दिल्ली: वैसे तो भारत को भारत नाम से पूरी दुनिया जानती है। लेकिन इसके साथ ही हिन्दुस्तान, भारतवर्ष और इंडिया इन सभी नामों से हमारे देश की पहचान है। लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की कि भारत को 'इंडिया' क्यों कहा जाता है? तो आइए हम आपको बताते हैं इसके इतिहास के बारे में...

नहीं मालूम! तो चलिए हम बताते हैं?

भारत को 'इंडिया' क्यों कहा जाता है इसके पीछे एक रोचक इतिहास है। भारतीय संविधान के पहले पेज पर ही लिखा गया है कि भारत एक संघ है और इसे इन दोनों नामों 'भारत' और 'इंडिया' से पुकारा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें—वेलेंटाइन डे: यहां लड़की सुबह में जिस भी लड़के को देखती है, वही बनता है पति

दरअसल, भारत को 'इंडिया' कहे जाने का आधार 'सिंधु घाटी सभ्यता' और 'सिंधु नदी' है। दुनिया की बड़ी नदियों में से एक सिंधु नदी जो पाकिस्तान, चीन और भारत में बहती है। इस नदी को संस्कृत में 'सिंधु' और अंग्रेज़ी में 'इंडस' कहा जाता है। इसी 'इंडस' शब्द से 'इंडिया' शब्द बना है।

ऐसे नाम पड़ा इंडिया

18वीं सदी में जब अंग्रेज भारत आए थे तो उस समय भारत को 'हिंदुस्तान' और 'हिन्द' भी कहा जाता था, लेकिन अंग्रेज़ों को भारत के इन सभी पुराने नामों को बोलने में काफ़ी परेशानी होती थी। जब अंग्रेज़ों को पता चला कि प्राचीन 'सिंधु घाटी सभ्यता' को 'इंडस वैली' और 'सिंधु नदी' को 'इंडस नदी' कहते हैं तो इसके आधार पर अंग्रेज़ों ने भारत को 'इंडिया' नाम दे दिया।

अंग्रेज़ों ने भारत को 'इंडिया' कहना शुरू कर दिया|

अंग्रेज़ों ने भारत को 'इंडिया' कहना शुरू कर दिया| इसके बाद ब्रिटिशकाल में 'इंडिया' नाम काफ़ी प्रसिद्ध हो गया। दुनिया के लगभग सभी देश भारत को 'इंडिया' के नाम से जानने लगे थे इस तरह से भारत का नाम 'इंडिया' पड़ा।

इन सबके बावजूद 'इंडिया' को पूरी मान्यता भारत की आज़ादी के बाद मिली। जब भारत आज़ाद हुआ तो भारत को संविधान ने भी इस नाम को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद भारत के लोग भारत को 'इंडिया' और ख़ुद को 'इंडियन' कहने लगे थे।

ये भी पढ़ें—India का पहला ‘पागलखाना’ Kanke, Jharkhand में है

एक अन्य मत के अनुसार जब अलेक्जैंडर (सिकन्दर) भारत आया था तो उसने अंग्रेज़ी में 'HINDU' का 'H' हटाकर देश को 'INDU' नाम से बुलवाना शुरू कर दिया, जो बाद में इंडिया बन गया। वैसे संविधान में आज भी हमारे देश का नाम 'भारतवर्ष' ही है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story