×

क्या आप जानते हैं कि-4 दिसम्बर को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस?

नौसेना दिवस 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत हासिल करने वाली भारतीय नौसेना की शक्ति और बहादुरी को याद करते हुए मनाया जाता है। 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला बोल दिया था। इस ऑपरेशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए 4 दिसंबर को हर साल नौसेना दिवस मनाया जाता है।

Shivakant Shukla
Published on: 4 Dec 2018 7:49 AM GMT
क्या आप जानते हैं कि-4 दिसम्बर को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय नौसेना दिवस?
X

नई दिल्ली: हर साल 4 दिसंबर यानि आज नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय नौसेना के जाबाजों को याद किया जाता है। बहुत से लोग ये नहीं जानते होंगे कि आज के ही दिन नेवी-डे क्यों मनाया जाता है। आज newstrack.com आपको इसके बारे में बताने जा रहा है।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद से मनाया जाने लगा नौसेना दिवस

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। पाकिस्तानी सेना द्वारा 3 दिसंबर को हमारे हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला किया था। इस हमले ने 1971 के युद्ध की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें— मौद्रिक नीति समीक्षा के लिये RBI की बैठक, आम आदमी की इस उम्मीद पर फिर सकता है पानी!

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' चलाया गया। यह अभियान पाकिस्‍तानी नौसेना के कराची स्थित मुख्‍यालय को निशाने पर लेकर शुरू किया गया। एक मिसाइल नाव और दो युद्ध-पोत की एक आक्रमणकारी समूह ने कराची के तट पर जहाजों के समूह पर हमला कर दिया। इस युद्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। इस हमले में पाकिस्तान के कई जहाज नेस्‍तनाबूद कर दिए गए थे। इस दौरान पाकिस्तान के ऑयल टैंकर भी तबाह हो गए थे।

कराची हार्बर फ्यूल स्टोरेज के तबाह हो जाने से पाकिस्तान नौसेना की कमर टूट गई थी। कराची के तेल टैंकरों में लगी आग की लपटों को 60 किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता था। बता दें कि कराची के तेल डिपो में लगी आग को सात दिनों तक नहीं बुझाया जा सका था।

ये भी पढ़ें— बुलंदशहर हिंसा: आरोपी गिरफ्तार, इलाके में तनावपूर्ण शांति, जानें आजम खान ने क्या कहा..

इसलिए 4 दिसंबर को ही मनाया जाता है नौसेना दिवस

नौसेना दिवस 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत हासिल करने वाली भारतीय नौसेना की शक्ति और बहादुरी को याद करते हुए मनाया जाता है। 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 4 दिसंबर, 1971 को भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची नौसैनिक अड्डे पर हमला बोल दिया था। इस ऑपरेशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए 4 दिसंबर को हर साल नौसेना दिवस मनाया जाता है।

नौसेना का अब तक का इतिहास

भारतीय नौसेना भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है जिसकी स्थापना 1612 में हुई। ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रूप में सेना गठ‍ित की थी। जिसे बाद में रॉयल इंडियन नौसेना नाम द‍िया गया। भारत की आजादी के बाद 1950 में नौसेना का गठन फिर से हुआ और इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया।

ये भी पढ़ें— राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां जोरों पर, 9-10 दिसंबर को रहेंगे गोरखपुर में

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story