TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

आम आदमी पार्टी के दो और नेताओं पर रेप का आरोप, टिकट का दिया था झांसा

गोयल ने पीड़िता से कहा कि टिकट हासिल करने के लिए के लिए उसे भूपेंद्र से संबंध बनाने पड़ेंगे। टिकट का झांसा देकर राम प्रताप गोयल और भूपेंद्र उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। राम प्रताप बाहरी जिले का पार्टी कोषाध्यक्ष है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र आम आदमी पार्टी की एक विधायक का पिता है।

zafar
Published on: 8 Nov 2016 11:45 AM GMT
आम आदमी पार्टी के दो और नेताओं पर रेप का आरोप, टिकट का दिया था झांसा
X

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेताओं पर महिला के साथ बलात्कार का एक और मामला सामने आया है। रोहिणी निवासी एक महिला ने आप के दो नेताओं पर टिकट का झांसा देकर सामूहिक रूप से बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने आगामी नगर निगम चुनाव में टिकट दिलाने का वादा करके उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

टिकट का झांसा

-महिला का आरोप है कि कुछ दिनों पहले वह आम आदमी पार्टी के नेता राम प्रताप गोयल के संपर्क में आई थी।

-राजनीति में दिलचस्पी के कारण 24 वर्षीया विवाहिता से गोयल की अक्सर मुलाकात होने लगी।

-विवाहिता का आरोप है कि कुछ दिनों पहले गोयल ने उसे नगर निगम का टिकट दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

-पीड़िता ने कहा कि इसके बाद गोयल ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

सामूहिक दुष्कर्म

-इसी दौरान गोयल ने पीड़िता को अपने साथी भूपेंद्र से मिलवाया।

-गोयल ने पीड़िता से कहा कि टिकट हासिल करने के लिए के लिए उसे भूपेंद्र से संबंध बनाने पड़ेंगे।

-टिकट का झांसा देकर राम प्रताप गोयल और भूपेंद्र उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

-राम प्रताप बाहरी जिले का पार्टी कोषाध्यक्ष है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र आम आदमी पार्टी की एक चर्चित विधायक का पिता है।

शिकायत दर्ज

-पीड़िता का आरोप है कि पिछली 5 नवंबर को गोयल उसे कनॉट प्लेस के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

-लेकिन जब पीड़िता ने टिकट के लिए कहा तो गोयल ने उसे टिकट दिलाने से इनकार कर दिया।

-इसके बाद पीड़िता ने रोहिणी साउथ पुलिस में दोनों आप नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

-फिलहाल पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

-बता दें, इससे पहले भी आप के कई नेता महिलाओं से रेप और छेड़छाड़ के मामलों में फंस चुके हैं।

zafar

zafar

Next Story