×

महाराष्ट्र पुलिस का काम काबिले तारीफ, महिला को मिलाया परिवार से

घरेलू झगड़े के कारण घर से निकली महिला के बारे में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धूमल ने कहा कि पूछताछ करने पर महिला ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अपना घर छोड़ कर तीन चार दिनों से वाशी रेलवे स्टेशन पर रह रही थी।

SK Gautam
Published on: 11 Jan 2021 9:07 AM GMT
महाराष्ट्र पुलिस का काम काबिले तारीफ, महिला को मिलाया परिवार से
X
महाराष्ट्र पुलिस का काम काबिले तारीफ, महिला को मिलाया परिवार से

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे में किसी बात पर विवाद होने के बाद एक महिला घर छोड़ कर चली गई। अब खबर यह है कि पश्चिम बंगाल की 27 साल की एक महिला को महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने उसके परिजन से मिला दिया है। इस घटना के सम्बन्ध में एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि। पुलिस की एक गश्ती टीम ने महिला को 26 दिसंबर, 2020 को नवी मुंबई में वाशी रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए देखा था।

अपना घर छोड़ कर वाशी रेलवे स्टेशन पर रह रही थी

घरेलू झगड़े के कारण घर से निकली महिला के बारे में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धूमल ने कहा कि पूछताछ करने पर महिला ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अपना घर छोड़ कर तीन चार दिनों से वाशी रेलवे स्टेशन पर रह रही थी। उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस से ठहरने के लिए अस्थायी व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। इसके बाद उसे थाने के महिला प्रकोष्ठ में ले जाया गया जहां उसे खाना दिया गया और अस्थायी तौर पर ठहराया गया। अगले दिन पुलिस ने उसे आश्रय गृह में भर्ती कराया और उसके परिजन से संपर्क किया।

ये भी देखें: ISI की लड़कियां न्यूड होकर भारत में करतीं थीं बात, बदले में मांगती थी ये खास चीज

पुलिस ने समाज के लिए अपना काम किया

आश्रय स्थल के न्यासी भी महिला के परिजन के संपर्क में थे और उन्हें पता चला कि परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद के बाद महिला घर छोड़ कर आ गयी है। महिला के परिजन ने बारासात थाने में गुमशुदगी की एक रिपोर्ट दर्ज करायी थी। अधिकारी ने बताया कि वाशी थाने के अधिकारियों ने महिला के परिजन से संपर्क किया तो परिवार के लोग नवी मुंबई पहुंचे। महिला को रविवार को उनके हवाले कर दिया गया। उन्होंने कहा, 'पुलिस ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए। हमें खुशी है कि पुलिस ने समाज के लिए अपना काम किया।’

ये भी देखें: अमेरिका की धमकी से नहीं डरता भारत, रूस से खरीदेगा ये खतरनाक हथियार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story