×

महिला का आरोप- पति के कहने पर जेठ ने किया कई दिनों तक रेप

Newstrack
Published on: 3 Aug 2016 7:24 AM GMT
महिला का आरोप- पति के कहने पर जेठ ने किया कई दिनों तक रेप
X

मेरठ: बुलंदशहर और बरेली में गैंगरेप का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक और महि‍ला से बर्बरता की वारदात सामने आई है। लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के श्यामनगर में एक विवाहिता महिला ने अपने जेठ पर रेप करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला का आरोप है उसके नपुंसक पति के कहने पर जेठ ने कई दिनों तक उसके साथ रेप किया। महिला ने पुलिस कप्तान से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें... राज्‍यसभा में हंगामाः UP में गैंगरेप की घटना पर माया ने सपा को घेरा

क्‍या है मामला

- लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के श्यामनगर मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 27 मार्च 2016 को टीपीनगर थानाक्षेत्र के मलियाना निवासी नईम से हुई थी।

- महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति नपुंसक है, जिसके चलते 1 जुलाई को उसके जेठ सलीम ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

- यहीं नहीं जब उसने अपने ससुराल के लोगों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने उल्टा उसे ही धमकाया।

- आरोप है कि उसके जेठ ने जबरन उसके साथ कई दिनों तक रेप किया।

यह भी पढ़ें... NH-91 पर बदमाशों का तांडव, लूट के बाद मां-बेटी से किया गैंगरेप

- पीड़िता का कहना है कि 6 जुलाई को वह किसी तरह अपने घर पहुंची और आप बीती अपने परिजनों को बताई।

- जिसके बाद परिजन टीपीनगर थाने पर गए और तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

- उसके बाद उन्होंने पुलिस आॅफिस में भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

- पीड़िता का आरोप है कि आरोपी और उसके लोग धमकी दे रहे हैं।

- पीड़िता ने एसएसपी आफिस में इंसाफ की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया।

मार्च में हुई थी शादी

- महिला का कहना है कि उसकी शादी 26 मार्च 2016 को टीपीनगर निवासी नईम से हुई थी।

- शादी की पहली रात ही उसने अपनी नामर्दगी छुपाने के लिए उससे झगड़ा किया।

- उसके बाद वह अपने मायके चली गई। 1 जुलाई को नईम उसे मायके से ससुराल ले आया।

- महिला ने बताया कि 1 जुलाई की रात में उसके पति ने उसके साथ फिर झगड़ा किया और कहा कि वह नपुंसक है।

- उसके बाद नईम ने अपने बड़े भाई सलीम को वहां बुला लिया और कहा कि इसके साथ संबंध बनाओ।

- महिला ने कहा कि उसके जेठ ने कई दिनों तक उसके साथ रेप किया, सास से उसने कहा तो उसके चुप रहने की धमकी दी गई।

- पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही जो सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Newstrack

Newstrack

Next Story