×

Delhi Rain: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, करंट लगने से महिला की मौत

Delhi Rain: मृतक महिला के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा ने बताया कि वे चंडीगढ़ जा रहे थे, जिस समय बेटी साक्षी की करंट लगने से मौत की सूचना मिली उस समय मैं पार्किंग में था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी की मौत अधिकारियों की लापरवाही से हुआ है।

Anant Shukla
Published on: 25 Jun 2023 10:08 AM GMT (Updated on: 25 Jun 2023 10:52 AM GMT)
Delhi Rain: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, करंट लगने से महिला की मौत
X
Shakshi Ahuja died due to electrocution on new delhi railway station premises (Photo-Social Media)

Delhi Rain: राजधानी दिल्ली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में एक महिला की बिजली चपेट में आने से मौत हो गई। बीती रात स्टेशन के बाहर जलभराव हो गया था। पानी से बचने के लिए महिला ने खम्भे जैसे ही पकड़ा जोरदार झटका लगा और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीती रात महिला भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने के लिए आई थी।

मृतक महिला प्रीत विहार की रहने वाली है। महिला की पहचान शाक्षी आहुजा के रूप में हुई है। महिला के मौत की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर हुंची गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस नें मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।

पिता ने अधिकारियों पर लापरवाही का लगाया आरोप

मृतक महिला के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा ने बताया कि वे चंडीगढ़ जा रहे थे, जिस समय बेटी साक्षी की करंट लगने से मौत की सूचना मिली उस समय मैं पार्किंग में था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी की मौत अधिकारियों की लापरवाही से हुआ है। साक्षी गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए अपने भाई के साथ दिल्ली से बाहर घूमने जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आई थी।

बारिश से कई जगहों पर है जलभराव

गौरतलब है कि बिपरजॉय व मानसून के आगमन से दिल्ली में लगातार जमकर वर्षा हो रही है, जिसके कारण जगह-जगह जलभराव हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन के आसपास भी कई जगहों पर पानी भरा हुआ है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी से बचने के लिए ही महिला ने खंबे का सहारा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story