×

कांग्रेस कार्यकर्ता बोली- 'राहुल ने मुझसे कहा है कि मैं तुमसे प्‍यार करता हूं, पत्‍नी बनाऊंगा'

By
Published on: 23 Nov 2016 4:02 AM GMT
कांग्रेस कार्यकर्ता बोली- राहुल ने मुझसे कहा है कि मैं तुमसे प्‍यार करता हूं, पत्‍नी बनाऊंगा
X

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आखिर शादी कब करेंगे यह सवाल हर जुबान पर है। वैसे राहुल बड़े लीडरों में जाने जाते हैं, उनके बहुत सारे फैन्स हैं। लेकिन एक महिला उन्हें दिल दे बैठी है। महिला ने साफ साफ बताया कि वो राहुल गांधी से शादी करना चाहती है।

इंदिरा गांधी का जन्मदिवस समारोह 22 नवंबर को इलाहाबाद में मनाया जा रहा था। यह महिला भी उसी में भाग लेने आई थी।

कौन है महिला

-महिला के मुताबिक वह कांग्रेस की कार्यकर्ता है 2014 में वह पार्टी से जुड़ी है।

-कांग्रेस सेवा दल में जिला महिला संगठन मंत्री पद पर है।

क्या कहा महिला ने

-पार्टी में आने से पहले राहुल जी में कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं था।

-दो तीन बार की मुलाकात में कुछ कुछ हुआ।

-राहुल ने हाथ वाथ मिलाया, मेरा हाल चाल लिया कि आप कैसी हो।

-मुझे तब पता चला कि उनके अंदर भी कुछ चल रहा है।

-इसके बाद से मैंने शादी का इरादा बना लिया।

शादीशुदा है महिला

-2006-7 में अपने पति से अलग हो गई थी।

-राहुल से इसलिए शादी करना चाहती है क्योंकि वो अच्छे आदमी हैं और अच्छे नेता हैं। प्रधानमंत्री के लड़के हैं। उन्होंने शादी का वादा किया है।

Next Story