×

लड़कियों की सुरक्षा के लिए लॉन्च हुई यह ऐप, 3 बार पॉवर बटन दबाने पर मिलेगी पुलिस की मदद

By
Published on: 29 Oct 2016 7:45 AM GMT
लड़कियों की सुरक्षा के लिए लॉन्च हुई यह ऐप, 3 बार पॉवर बटन दबाने पर मिलेगी पुलिस की मदद
X

safety app

जयपुर: आजकल त्योहारों के चलते चारों और खुशियों का माहौल है। लोग एक-दूसरे को तोहफे बांट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्थान की राजधानी जयपुर में लड़कियों की असुरक्षा को देखते हुए राज्य महिला आयोग ने इन्हें अनोखा तोहफा दिया है। यह खास तोहफा है महिलाओं की सुरक्षा में शुरू की गई खास मोबाइल ऐप। जी हां, अब राजधानी में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा, राज महिला सुरक्षा मोबाइल ऐप करेगी। यह ऐप लॉन्च भी हो चुकी है। लड़कियों की सुरक्षा में राज्य महिला आयोग द्वारा उठाया गया। यह तोहफा लड़कियों को खूब पसंद भी आएगा।

आगे की स्लाइड में जानिए इस ऐप से जुड़ी खास बातें

girls-app3

यह ऐप मोबाइल को शेक (हिलाने) कराने पर काम करती है। जब भी कोई महिला या लड़की खुद को असुरक्षित महसूस करेंगी, तो वह तुरंत अपने मोबाइल को शेक (हिलाए) करके अपना मैसेज पुलिस तक भेज सकती हैं। डीओआईटी और पुलिस के सहयोग से तैयार किए गए इस मोबाइल ऐप में काफी खूबियां हैं, जिनसे लड़कियां असुरक्षित सिचुएशन में पुलिस कीई जल्द से जल्द हेल्प ले सकेंगी।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे यूज की जा सकेगी यह ऐप

girls-app1

मान लीजिए कि अगर कोई लड़की कहीं सुनसान इलाके में जा रही है या कहीं उसे लग रहा हो कि कोई उसका पीछा कर रहा है, तो उन्हें अपने मोबाइल के पॉवर बटन को बस तीन बार दबाना होगा। ऐसा करते ही उनका मैसेज पुलिस तक पहुंच जाएगा। पुलिस तुरंत लोकेशन को ट्रेस करके वहां पहुंच जाएगी। यह ऐप कॉलेज और ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए काफी हेल्पफुल होगी और अपराधी को भी पुलिस तुरंत गिरफ्तार कर सकेगी।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा का

सुमन शर्मा

महिलाओं की सुरक्षा में जारी किए जा रहे इस ऐप की लॉन्चिंग में महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने दावा किया कि देशभर में ये एक मात्र ऐसा मोबाइल ऐप है, जो सिर्फ प्रदेश के महिला आयोग ने ही लांच किया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में इस तरह का कोई ऐप नहीं है। साथ ही यह भी बता दें कि ये मोबाइल ऐप सिर्फ राजधानी जयपुर में ही काम करेगा। बाद में इसे अन्य शहरों से जोड़ा जाएगा।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे काम करेगी यह ऐप

girls-app2

आप सोच रहे होंगे कि ऐप के बारे में बता दिया पर उसे कैसे यूज करना है, यह नहीं बताया। तो अब बताते हैं कि लड़कियां इस ऐप को कैसे यूज कर सकती हैं? इसके लिए सबसे पहले अपने एंड्रोइड मोबाइल के प्ले स्टोर से आपको राज महिला सुरक्षा एप डाउनलोड करना होगा? इसके बाद आपका अकाउंट यूजर नेम और पासवर्ड जोड़ना होगा।

एक बार ऐप स्टार्ट करने के साथ ही अगर किसी लड़की या छात्रा को कोई परेशानी होती है, तो उसे उस सिचुएशन में अपने मोबाइल के पॉवर बटन को सिर्फ तीन बार दबाना होगा या फिर ऐसी सिचुएशन में मोबाइल को हिलाने पर इसका कैमरा चालू हो जाएगा और अपने आप रिकॉर्डिग शुरू हो जाएगी। जिसके बाद पुलिस तक मैसेज पहुंच जाएगा।

Next Story