×

Wrestlers Protest: WFI के एडिशनल सेक्रेटरी विनोद तोमर बर्खास्त, पहलवानों के प्रदर्शन पर खेल मंत्रालय का एक्शन

Wrestlers Protest: भारतीय पहलवानों के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को आखिकार झुकना पड़ा। जांच पूरी होने तक पद से हटेंगे बृजभूषण शरण सिंह।

Jugul Kishor
Published on: 21 Jan 2023 3:32 PM GMT (Updated on: 21 Jan 2023 3:38 PM GMT)
Wrestlers Protest
X

Wrestlers Protest (Pic: Social Media)

Wrestlers Protest : पहलवानों के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को आखिकार झुकना पड़ा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जांच पूरी होने तक डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष अपने पद से हट जाएंगे। खेल मंत्री ने ये फैसला पहलवानों के साथ देर रात तक हुई बैठक के बाद लिया। खेल मंत्री ने कहा कि एक कमेटी की घोषणा की गई है, जो 4 हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पहलवानों की मांग है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को हटाया जाए और कुश्ती महासंघ को भंग करके नए संघ का निर्माण किया जाए।

Live Updates

  • 21 Jan 2023 3:31 PM GMT

    खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन, एडिशनल सेक्रेटरी बर्खास्त

    बीते कुछ दिनों से चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन और विवाद के बीच शनिवार को खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए कुश्ती संघ के एडिशनल सेक्रेटरी को किया बर्खास्त कर दिया। कुश्ती फेडरेशन के अधिकारी खेल मंत्रालय के निशाने पर हैं। पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोपों पर खेल मंत्रालय ने सख्त कदम उठाया है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के एडिशनल सेक्रेटरी विनोद तोमर को बर्खास्त कर दिया। बता दें, ये वही सेक्रेटरी हैं जिन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान दिए थे।

  • 21 Jan 2023 1:28 PM GMT

    'विरोध निहित स्वार्थों से प्रेरित'

    कुश्ती महासंघ ने यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के आरोपों के संबंध में सरकार को जानकारी दी। संघ ने कुछ तर्क भी दिए हैं। संघ ने कहा, 'महासंघ में एक यौन उत्पीड़न कमेटी (sexual harassment committee) एक्टिव है। अगर, जैसा आरोप लगाया जा रहा है वैसा कुक घटित हुआ होता तो उसे कभी कोई शिकायत क्यों नहीं मिली? आगे कहा, यौन उत्पीड़न कमेटी के सदस्यों में से एक नाम साक्षी मलिक (Sakshi Malik) का भी है। वे विरोध प्रदर्शनों के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। WFI ने ये भी दावा किया कि विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया जा रहा है। एक विशेष राज्य के पहलवान ही इसमें शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा, विरोध निहित स्वार्थों से प्रेरित है। क्योंकि, WFI के चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं।  

  • 21 Jan 2023 1:02 PM GMT

    कुश्ती महासंघ- 'खिलाड़ियों का धरना बड़ी साजिश'

    भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद खेल जगत सकते में है। सभी हैरान होकर देख रहे हैं। इस मामले में फेडरेशन में खेल मंत्रालय को जवाब भेज दिया गया है। जिसमें खिलाड़ियों के आरोपों को बड़ी साजिश करार दिया गया। इस मामले में पहली बार कुश्ती महासंघ ने खुलकर अपना पक्ष रखा। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ गलत व्यवहार तथा यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा बताया। साथ ही, WFI ने पहलवानों के रवैये पर सवाल भी उठाए। महासंघ के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंटों के बारे में जानकारी भी साझा की गई। 

  • 21 Jan 2023 11:25 AM GMT

    बृजभूषण ने खेल मंत्रालय को दिया जवाब

    विवादों के बीच बृजभूषण शरण सिंह ने खेल मंत्रालय को जवाब दिया है। उन्होंने बताया, WFI की यौन उत्पीड़न समिति को कभी कोई शिकायत नहीं मिली। 

  • 21 Jan 2023 6:43 AM GMT

    Wrestlers Protest Live: गीता फोगाट बोलीं, हमें भारत सरकार पर पूरा विश्वास

    Wrestlers Protest Live: गीता फोगाट ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने खेलमंत्री जी के निष्पक्ष जाँच और न्याय के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन किया ख़त्म !! हमें भारत सरकार पर पूरा विश्वास है की खिलाड़ियों को न्याय मिलेगा


  • 21 Jan 2023 6:04 AM GMT

    Wrestlers Protest Live: बजरंग पनिया बोले, सरकार ने मांगो और आंदोलन को गंभीरता से लिया

    Wrestlers Protest Live: बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर लिखा कि मैं अपने सभी खिलाड़ी साथियों की तरफ से सरकार का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे आंदोलन और मांगों को गंभीरता से लिया। सरकार ने हमें आश्वासन दिया है कि वह खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी।


  • 21 Jan 2023 5:57 AM GMT

    Wrestlers Protest Live: पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा, गंभीरता से जांच की जाएगी

    Wrestlers Protest Live: पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी। किसी भी मुद्दे को बातचीत से सुलझाया जा सकता है, मगर यौन उत्पीड़न के मामले में कोई बीच का रास्ता नहीं निकाला जा सकता है। जो भी दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर आरोप झूठे निकलते हैं तो ये पता किया जाएगा कि ये क्यों लगाए हैं और इन्हें लगाने का क्या मकसद है।



  • 21 Jan 2023 3:43 AM GMT

    Wrestlers Protest Live: भारतीय कुश्ती संघ ने खेल मंत्रालय को भेजी जवाब की कॉपी

    Wrestlers Protest Live: कुश्ती संघ के मौजूदा अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप में दिल्ली के जंतर-मंतर में पहलवानों का प्रदर्शन खत्म हो गया है। वहीं, भारतीय कुश्ती संघ ने खेल मंत्रालय को जवाब की कॉपी भेजी है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story