TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Wrestlers Protest Live: नाराज पहलवान खेल मंत्री से मिलने पहुंचे, बृजभूषण शरण सिंह आज नहीं करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Wrestlers Protest Live: भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद देश के दिग्गज पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Jugul Kishor
Published on: 20 Jan 2023 1:40 PM GMT (Updated on: 20 Jan 2023 1:43 PM GMT)

Wrestlers Protest Live: भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद देश के दिग्गज पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवानों का धरना प्रदर्शन आज 20 जनवरी को तीसरे दिन भी जारी है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज धरने पर बैठे पहलवानों से दूसरे दौर की बैठक करेंगे। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदल दिया है। पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे होनी थी, लेकिन अब समय बदलकर शाम चार बजे कर दिया गया है। सिंह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और पहलवानों के आरोपों पर अपना पक्ष रखेंगे।

Live Updates

  • 20 Jan 2023 5:44 AM GMT

    Wrestlers Protest Live: पहलवानों के बीच पहुंचे बाक्सर विजेंदर सिंह

    Wrestlers Protest Live: बाक्सर विजेंदर सिंह भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के बीच पहुंच गए हैं। उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो पहलवानों से मिलने के लिए आए हैं। 



  • 20 Jan 2023 5:05 AM GMT

    Wrestlers Protest Live: चार बजे होगी बृजभूषण सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Wrestlers Protest Live: कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदल दिया है। पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे होनी थी, लेकिन अब समय बदलकर शाम चार बजे कर दिया गया है। सांसद ने ये जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिये दी है। उन्होने फेसबुक पर लिखा कि कुश्ती और कुश्ती के खिलाफ साजिश करने और महिला पहलवानो की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की राजनैतिक साजिश का पर्दाफाश, मीडिया के सभी साथी आमंत्रित है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story