×

Wrestlers Protest: धरने पर बैठे पहलवानों को खेल मंत्री ने डिनर पर बुलाया, कहा- खिलाड़ियों के आरोप गंभीर, जल्द होगा एक्शन

Wrestlers Protest Latest Update: भारतीय पहलवानों द्वारा कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कि वो खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। जल्द कार्रवाई भी होगी।

aman
Written By aman
Published on: 19 Jan 2023 4:19 PM GMT (Updated on: 20 Jan 2023 2:12 AM GMT)
Anurag Thakur On Wrestlers Allegations
X

Anurag Thakur (Social Media)

Wrestlers Protest Latest Update: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (WFI Chairman Brij bhushan sharan singh) पर महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से अब केंद्र सरकार हरकत में आई है। इस मामले पर अब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports Minister Anurag Thakur) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, पहलवानों के आरोपों पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। फेडरेशन को नोटिस भेजा गया है। फेडरेशन से 72 घंटे में जवाब मांगा गया है।

इस पूरे विवाद में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहली बार मीडिया के सामने आकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, वो आज रात ही खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी शिकायत सुनेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग ठाकुर ने रात 10 बजे सभी खिलाड़ियों को अपने सरकारी आवास पर डिनर पर बुलाया है।

नाराज खिलाड़ियों से मिले अधिकारी

कुश्ती खिलाड़ी लगातार महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जिसे लेकर खेल मंत्रालय (Sports Ministry) के अधिकारियों ने गुरुवार (19 जनवरी) को धरना दे रहे खिलाड़ियों से बातचीत की। जिसके बाद खिलाड़ियों ने मीडिया के सामने आकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, वो इस बैठक से संतुष्ट नहीं हैं। इस सबके बीच खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अब पहली बार मीडिया में आकर बयान दिया है।

खेल मंत्री ने डिनर पर बुलाया

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports Minister Anurag Thakur) आज पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने अपने बयान में कहा, आज रात खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी शिकायत सुनेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रात 10 बजे सभी खिलाड़ियों को अपने सरकारी आवास पर डिनर पर बुलाया है।

अनुराग ठाकुर- पहलवानों के आरोप बेहद गंभीर

अनुराग ठाकुर ने इस पूरे विवाद पर कहा कि, 'पहलवानों ने जो आरोप लगाए हैं, वो काफी गंभीर हैं। मैं चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहा हूं। आज ही खिलाड़ियों से मुलाकात करूंगा। उनकी बातें सुनी जाएंगी। खिलाड़ियों और खेल के हित में जो भी आवश्यक कदम होंगे उठाए जाएंगे।' इससे पहले खेल मंत्रालय ने आरोपों पर संज्ञान लेते हुए खेल महासंघ को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है। आगामी कैंपों को भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

इससे पहले गुरुवार दोपहर में पहलवानों के प्रतिनिधिमंडल (delegation of wrestlers) ने खेल मंत्रालय में खेल सचिव और SAI के डीजी से मुलाकात की। उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पहलवानों ने मीडिया को बताया कि खेल मंत्रालय के अफसरों ने हमारी मांगों को सुना। आश्वासन दिया है। हालांकि, अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story