TRENDING TAGS :
WFI से हटा बैन, बृजभूषण के करीबी के हाथों में कुश्ती संघ का नियंत्रण, 442 दिनों बाद बड़ा फैसला
WFI: खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ से बैन हटा दिया है। बृजभूषण के करीबी को जिम्मेदारी दी गई।
WFI Ban: खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ से 442 दिनों बाद बैन हटा दिया है। 24 दिसंबर, 2023 को एक आदेश के बाद खेल मंत्रालय ने WFI को सस्पेंड कर दिया था। भारतीय ओलंपिक संघ से राष्ट्रीय खेल महासंघ के दैनिक कार्यों को संचालन के लिए एक अस्थाई समिति गठित किया गया था। मंत्रालय द्वारा अब बृजभूषण सिंह के करीबी को कुश्ती संघ की जिम्मेदापी सौंप दी गई है।
खेल मंत्रालय की ओर से पत्र जारी करते जानकारी दी कि भारतीय कुश्ती महासंघ से बैन हटा दिया गया है। स्टैट्स को NSF के तौर पर रखा है। अब WFI घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन करा सकता है। नेशनल टीम के अलावा इंटरनेशनल इवेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन कर सकता है। बता दें महिला पहलवानों के द्वारा पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद बृजभूषण शरण ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चुनाव में उनके ही करीबी संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया। बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोप पहली बार साल 2023 के जनवरी महीने में सामने आए थे जब महिला खिलाड़ियों विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर में इकट्ठा होकर मीडिया के समक्ष अपनी बातें कहीं थीं।
क्यों लगा था बैन
दरअसल, खेल मंत्रालय ने 24 दिसंबर 2023 को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर अंडर 15 और अंडर 20 नेशनल चैंपयनशिप की घोषणा की वजह से बैन लगाया था। क्योंकि इसमें WFI द्वारा जल्दीबाजी की गई थी। उस समय संजय सिह वाले पैनल ने 21 दिसंबर 2023 को WFI का चुनाव जीता था। इसके साथ ही नेशनल चैंपियनशिप का का वेन्यू गोंडा में नंदिनी नगर रखा, वहां बृजभूषण शरण सिंह की मजबूत पकड़ थी, इसने सरकार को नाराज कर दिया। इसलिए मंत्रालय की ओर से बैन लगा दिया गया।
कौन हैं संजय सिंह
कुश्ती महासंघ अध्यक्ष संजय सिंह उत्तर प्रदेश के चंदौली के रहने वाले हैं, लेकिन अब वो वाराणसी में रहते हैं। संजय सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुडे़ रहे हैं। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। जानकारी के अनुसार संजय सिंह गाँव वाली पहलवानी करते थे। इनके पिताजी और बाबा बड़े किसान थे। गांव में बड़ा अखाड़ा बनवा कर पहलवानों को लड़वाते थे। संजय सिंह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने। 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ बना तो बृज भूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने और संजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। संजय सिंह पिछले चार साल से भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव रहे। कुश्ती संघ का चुनाव जीतकर अध्यक्ष बन गये।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!