×

ओलंपियन मैरी कॉम की अध्यक्षता में सरकार ने बनाई ओवरसाइट कमिटी, कुश्ती महासंघ का कामकाज देखेगी

Wrestlers Protest: WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। खेल मंत्रालय ने जांच के लिए निगरानी समिति की घोषणा की थी।

aman
Written By aman
Published on: 23 Jan 2023 11:17 AM GMT (Updated on: 23 Jan 2023 11:22 AM GMT)
Wrestlers Protest:
X

Boxer Mary Kom (Social Media)

Wrestlers Protest: खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के धरने के बाद 'ओवरसाइट समिति' का गठन किया है। यह समिति कुश्ती महासंघ के कामकाज को देखेगी। इसकी प्रमुख विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम (Boxer Mary Kom) होंगी।

खिलाड़ियों के धरने के बाद केंद्र सरकार ने कुश्ती संघ (Wrestling Federation) का कामकाज देखने के लिए एक कमेटी बनाई है। सोमवार (23 जनवरी) को इस कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मेरी कॉम को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि, खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति का ऐलान किया था।

समिति में कौन-कौन?

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Sports Minister Anurag Thakur) ने कहा था कि, WFI के अध्यक्ष अपने पद पर काम नहीं करेंगे। हम विश्व चैंपियन मैरी कॉम की अध्यक्षता में ओवरसाइट कमेटी बना रहे हैं। इस समिति में ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt), द्रोणाचार्य अवार्डी तृप्ति मुरगुंडे (Tripti Murgunde), TOPS CEO राजगोपालन तथा राधा श्रीमन (Radha Sriman) इसके सदस्य हैं।

मेरी को IOA ने भी बनाया था जांच समिति का अध्यक्ष

आपको बता दें, भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने भी अपनी जांच समिति का अध्यक्ष बनाया था। आईओए ने 7 सदस्यीय कमिटी का गठन किया था। आईओए पदाधिकारियों ने पहलवानों के आरोपों को गंभीर मानते हुए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जिसमें चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम को समिति का चेयरपर्सन चुना गया था।

खेल मंत्री- बृजभूषण सिंह अपने पद पर काम नहीं करेंगे

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा, 'बृजभूषण शरण सिंह फिलहाल अपने पद पर काम नहीं करेंगे। बृजभूषण सिंह की दूरी आगे भी बनी रहेगी। उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। जिस वजह से जांच की जाएगी। खेल मंत्री ने कहा, हम मैरी कॉम को समिति का अध्यक्ष बना रहे हैं। इस मेटि में 5 लोग शामिल होंगे। मेरी कॉम इसकीअध्यक्ष होंगी। कुश्ती संघ का कामकाज अब ये निगरानी समिति ही देखेगी।'

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 30 भारतीय पहलवानों ने पिछले हफ्ते बुधवार को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना शुरू किया था। पहलवानों ने बृजभूषण पर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, बृजभूषण सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने उलटे पहलवानों पर ही आरोप लगाए। बृजभूषण के आरोपों का पहलवानों पर कोई असर नहीं हुआ। उनका प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच खेल मंत्रालय अनुराग ठाकुर और कुश्ती संघ ने बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की। बावजूद कोशिशें नाकाम रहीं। खिलाड़ी अपनी मांग पर अड़े रहे। आख़िरकार पहलवानों के सामने बृजभूषण सिंह के तेवर ढीले पड़े। उन्हें कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से अस्थायी रूप से हटा दिया गया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story