TRENDING TAGS :
Yamuna Controversy: केजरीवाल पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- शर्म आनी चाहिए; दिल्ली को बहाना नहीं बदलाव चाहिए
Yamuna Controversy: अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार सरकार ने यमुना नदी में जहर मिलाया है। उनके इस बयान के बाद से अब मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कटाक्ष कसा है।
Yamuna Controversy Manoj Tiwari on Arvind Kejriwal
Yamuna Controversy: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार सरकार ने यमुना नदी में जहर मिलाया है। उनके इस बयान के बाद से दिल्ली की सियासी पारा और हाई हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। अब मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर कटाक्ष कसा है।
यमुना विवाद पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम वही बात कह रहे हैं, जो जनता कहना चाहती है। जो पानी हरियाणा से आ रहा है, उस पानी में हम नहाते है। तिवारी ने कहा कि आप संयोजक अपनी कमिया छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए। दिल्ली को बहाने नहीं बदलाव चाहिए।
मनोज तिवारी ने और क्या कहा
मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी को चोरों का बारात बताया है। उन्होंने कहा कि आप के पास कुछ नहीं है। मेरा एक गाना आया था हिंद का सितारा...हे राजा जी। इस पार्टी ने इस गाने को भी चुरा लिया है। भाजपा की धुन चुरा ले रहे हैं। भाजपा की खाना चुरा ही लिए हैं, भाजपा की फ्री स्कीम चुरा ही लिए हैं। दिल्ली की खुशियां ये चुरा ही लिए हैं, दिल्ली का मुस्कान भी इन्होंने चुरा ही लिया है, हरियाणा से पानी चुरा ही रहे हैं। अब गाने तो मत चुराओ। इनके पास फ्रेस कुछ नहीं है।
हरियाणा में यमुना पानी स्वच्छ
हरियाणा जो पानी आ रहा है उसमें तो हमने अभी नेशनल वाटर स्पोर्ट कराया है। हमने उस पानी में तो नेशनल वाटर स्पोर्ट कंपटीशन कराया है। उसमें लोग नहा रहे हैं कूद रहे हैं वापस बोट में जा रहे हैं और तैर रहे हैं। जो पानी हरियाणा ये आ रहा है उसमें तो हम नहा रहे हैं। केजरीवाल अपनी अकर्णमता यानी नाकामी को छिपाने के लिए बस दूसराें पर आरोप लगा रहे हैं। सांसद ने कहा कि केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए। दिल्ली की जनता कह रही है अरविंद केजरीवाल तुम माफी नहीं दिल्ली की जनता का जान झोड़ दो। केजरीवाल बहाने नहीं बदलाव चाहिए।
यमुना नदी को लेकर केजरीवाल ने क्या कहा था
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन हरियाणा सरकार पर यमुना का पानी जहरीला करने का आरोप लगाया। कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार यमुना के पानी में अमोनिया मिला रही है जिससे दिल्ली में जहरीला पानी आता है। दिल्ली में पानी की जरुरतों को पूरा न कर पाने में हरियाणा का सबसे बड़ी भूमिका है।