×

YES BANK संकट के बीच शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का

सेंसेक्स में 1600 से ज्यादा अंकों की गिरावट आ चुकी है। पिछले 6 कारोबारी सेशन में दूसरी बार सेंसेक्स में इतनी बड़ी तेजी आई है। सेंसेक्स 20 सितंबर 2019 के बाद अपने सबसे लोएस्ट लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

Aditya Mishra
Published on: 9 March 2020 7:21 AM GMT
YES BANK संकट के बीच शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का
X

नई दिल्ली: सेंसेक्स में 1600 से ज्यादा अंकों की गिरावट आ चुकी है। पिछले 6 कारोबारी सेशन में दूसरी बार सेंसेक्स में इतनी बड़ी तेजी आई है। सेंसेक्स 20 सितंबर 2019 के बाद अपने सबसे लोएस्ट लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

निफ्टी 50 भी 500 से ज्यादा अंक टूटकर 10,600 के अपने मनोवैज्ञानिक लेवल से नीचे आ गई है। निफ्टी 50 दिसंबर 2018 के बाद सबसे निचले स्तर पर है। वहीं निफ्टी बैंक इंडेक्स गिरकर 20 सितंबर 2019 के बाद पहली बार 27,000 के नीचे आ गया है।

सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 1600 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 35,937.60 पर ट्रेड करता देखा गया। इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर दिखे। सबसे ज्यादा गिरावट ओएनजीसी और रिलायंस के शेयरों में देखी जा रही है।

ओएनजीसी का शेयर 12 पर्सेंट से ज्यादा नीचे दिखाई दे रहा है। बहरहाल, कच्चे तेल के दाम में इतनी बड़ी गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है, जो ट्रेड डेफिसिट से गुजर रहा है और महंगाई काफी ऊंची है। लेकिन वैश्विक इकॉनमी के लिए कच्चे तेल के दाम में गिरावट एक कमज़ोर आउटलुक पेश करती है।

ये भी पढ़ें...शेयर: बाजार के खुलते ही 445 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 12,000 के नीचे पहुंचा निफ्टी

यस बैंक के शेयरों में तेजी

संकट में फंसे यस बैंक के ग्राहकों को सरकार के आश्वासन और एसबीआई के प्लान से निवेशकों में थोड़ा भरोसा लौटा है। शुक्रवार को शेयर काफी टूट गए थे, लेकिन आज निवेशक इसमें लिवाली कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार मे ंबैंक के शेयर 20 पर्सेंट तक चढ़े देखे गए, साढ़े 11 बजे निफ्टी पर यह शेयर 34 पर्सेंट ऊपर देखा गया।

हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ खुला

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story