×

सर्वे: केजरीवाल से ज्यादा मोदी से संतुष्ट हैं दिल्ली वाले, जानें और क्या कहा AAP के बारे में?

aman
By aman
Published on: 15 Jan 2017 10:02 AM GMT
सर्वे: केजरीवाल से ज्यादा मोदी से संतुष्ट हैं दिल्ली वाले, जानें और क्या कहा AAP के बारे में?
X

नई दिल्ली: पंजाब और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद पाले आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को दिल्ली में ही झटका लगा है। एक सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली वाले अरविंद केजरीवाल सरकार से ज्यादा केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार से ज्यादा संतुष्ट है।

सर्वे में यह भी सामने आई है कि दिल्ली के 36 प्रतिशत लोग मानते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में आप सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है। जबकि 23 फीसदी लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार पहले जैसा ही है। वहीं, 25 फीसदी दिल्ली की जनता मानती है कि इसमें कमी आई है।

योगेंद्र यादव ने पेश की रिपोर्ट

सर्वे के ये आंकड़े अरविंद केजरीवाल के पूर्व सहयोगी योगेंद्र यादव की एक सर्वे रिपोर्ट की है। योगेंद्र यादव ने पिछले दिनों यह रिपोर्ट को मीडिया के सामने इसे जारी किया। योगेंद्र के मुताबिक, इस पूरे सर्वे को उन्होंने खुद डिजाइन किया है।

अलग-अलग विधानसभा में हुआ सर्वे

योगेंद्र यादव का यह सर्वे दिल्ली की 19 विधानसभाओं के 1,202 लोगों पर किया गया है। नए साल के शुरुआती पांच दिनों में यह बातचीत अलग-अलग लोगों से की गई। उल्लेखनीय है कि सर्वे किसी एजेंसी से नहीं बल्कि खुद योगेंद्र की टीम के लोगों ने किया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story