×

राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से मैच जीता

IPL के सातवें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के दो युवा तेज विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और रिषभ पंत आमने सामने ..

Shweta
published by Shweta
Published on: 15 April 2021 6:41 PM IST (Updated on: 15 April 2021 11:19 PM IST)
राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से मैच जीता
X

मुंबईः IPL के सातवें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के दो युवा तेज विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और रिषभ पंत आमने सामने होंगे। यह पहली बार आईपीएल होगा जब दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है।

Live Updates

  • 15 April 2021 11:16 PM IST

    क्रिस मौरिस की तूफानी बल्लेबाजी से राजस्थान ने 3 विकेट से जीत हासिल किया 

  • 15 April 2021 11:13 PM IST

    आखिर के चार बॉल में राजस्थान को चार रन की जरुरत है

  • 15 April 2021 11:12 PM IST

    19वां ओवर- आखिर ओवर में इन्हें 12 रन की जरुरत है क्रिस मौरिस मैदान में बरकरा है 



  • 15 April 2021 11:09 PM IST

    आखिरी 9 गेदों में राजस्थान की टीम को जीत के लिए 21 रन की जरुरत है। क्रिस मोरिस और जयदेव उनादकट क्रीज पर।


  • 15 April 2021 10:59 PM IST

    17वां ओवर- वोक्स की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का। जयदेव उनादकट बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए।

  • 15 April 2021 10:51 PM IST

    16वां ओवर- पहली  ही गेंद पर एक रन लेकर डेविड मिलर ने 40 गेंदों में अर्धशतक ठोका. यह आईपीएल में  इस बल्लेबाज का 10वां अर्धशतक है  29 गेंदों में 57 रन। तीसरी गेंद पर छक्का. डेविड मिलर ने आवेश खान की गेंद को स्क्वायर लेग पर 6 रनों के लिए पहुंचाया। गेंद ग्राउंड के बाहर गई. विकेट गिरा. मिलर ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन बॉल मिडिल नहीं हुई और ललित यादव ने कैच लपक लिया. 62 रन बनाकर  हुए आउट

  • 15 April 2021 10:46 PM IST

    राजस्थान को छठा झटका मिला। तेवतिया 19 पर ही आउट।

  • 15 April 2021 10:42 PM IST

    14वां ओवर- टॉम करेन का शानदार ओवर, 13 रन आए. तेवतिया ने तीसरी गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से चौका लगाया और आखिरी गेंद पर बाउंड्री पर चौका जड़ा. मिलर-तेवतिया के बीच 28 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी। 

  • 15 April 2021 10:40 PM IST

    राजस्थान रॉयल्स ओवर में 15 रन आए. 42 गेंद में 75 रनों की जरूरत

  • 15 April 2021 10:35 PM IST

    13वां ओवर- स्टोयनिस की तीसरी गेंद पर डेविड मिलर ने बेहतरीन चौका जड़ा। कमाल का शॉट चौथी गेंद पर भी चौका, पांचवीं गेंद पर भी चौका।



Shweta

Shweta

Next Story