TRENDING TAGS :
IPL 2021 Highlights: मुंबई टीम को करारा झटका, आज के मैच में नहीं शामिल होगें रोहित शर्मा, देंखें MI Playing-11
IPL 2021 Highlights: आईपीएल फैंस का इंतजार खत्म हुआ। आज शाम 7:30 बजे IPL के दूसरे चरण का पहला मैच शुरू होगा। यह मैच CSK और MI के बीच होगा। पल-पल की खबर जानने के लिए जुड़ें रहे News Track के साथ...
IPL 2021 Highlights: वीवो आईपीएल 2021 (VIVO IPL 2021) के दूसरा चरण का पहला मैच आज से शुरू होगा। इस चरण का पहला मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से जुड़ी हर जानकारी और लाइव स्कोर (IPL Live Score 2021) जानने के लिए बने रहे News Track के साथ...
Live Updates
- 19 Sep 2021 1:54 PM GMT
CSK ने जीता टॉस
IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीत लिया है। अब देखते है कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते है या फिर फिल्डिंग।
- 19 Sep 2021 1:41 PM GMT
अनफिट दिखें रोहित शर्मा
ब्रेकिंग: स्पोर्ट मीडिया के मुताबिक, रोहित शर्मा पूरी तरह फिट नहीं दिख रहे हैं। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अनफिट होने के कारण वह आज के मैच से चूक सकते हैं।
- 19 Sep 2021 1:26 PM GMT
IPL 2021: कुछ ही देर में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी अपने फॉम में दिखेंगे।
- 19 Sep 2021 1:24 PM GMT
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस पहुंच चुकी है।