TRENDING TAGS :
IPL 2021 Highlights: मुंबई टीम को करारा झटका, आज के मैच में नहीं शामिल होगें रोहित शर्मा, देंखें MI Playing-11
IPL 2021 Highlights: आईपीएल फैंस का इंतजार खत्म हुआ। आज शाम 7:30 बजे IPL के दूसरे चरण का पहला मैच शुरू होगा। यह मैच CSK और MI के बीच होगा। पल-पल की खबर जानने के लिए जुड़ें रहे News Track के साथ...
IPL 2021 Highlights: वीवो आईपीएल 2021 (VIVO IPL 2021) के दूसरा चरण का पहला मैच आज से शुरू होगा। इस चरण का पहला मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से जुड़ी हर जानकारी और लाइव स्कोर (IPL Live Score 2021) जानने के लिए बने रहे News Track के साथ...
Live Updates
- 19 Sep 2021 12:58 PM GMT
IPL: चेन्नई सुपर किंग्स दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के मैदान में पहुंच चुकी है।
- 19 Sep 2021 12:25 PM GMT
बिजनेस क्लास लेती मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी
मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए, "बिजनेस क्लास में अबू धाबी से दुबई तक का सफर"।
- 19 Sep 2021 12:19 PM GMT
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए होटल से निकले मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड।
- 19 Sep 2021 12:17 PM GMT
मुंबई इंडियंस की टीम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए रवाना हो चुकी है। जल्द ही CSK और MI के बीच का मुकाबला शुरू होगा।
- 19 Sep 2021 11:46 AM GMT
Mumbai Indians Team 2021: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम को एक बड़ा झटका लगा है। मैच शुरू होने के ठीक पहले टीम के तेज गेंदबाज मोहसिन खान (Mohsin Khan) चोटिल हो गए। चोट लगने के कारण वे इस मैच से बाहर रहेंगे। खबर है कि मोहसिन खान की जगह रूश कलारिया (Roosh Kalaria) को टीम में शामिल किया जाएगा।
- 19 Sep 2021 11:32 AM GMT
IPL: कल होगा KKR और RCB के बीच कड़ा मुकाबला
RCB VS KKR: कल होगी विराट और मॉर्गन के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों के खिलाड़ियों कि लिस्ट