×

रघुवर दास का बड़ा हमला, कहा- झारखंड में गठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि, हेमंत सोरेन की सरकार दिगभ्रमित है। नियोजन नीति को वापस लेना उसी का उदाहरण है। उन्होने कहा कि, झारखंड गठन के समय से ही स्थानीय नीति की मांग की जाती रही है।

SK Gautam
Published on: 8 Feb 2021 2:59 PM GMT
रघुवर दास का बड़ा हमला, कहा- झारखंड में गठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार
X
रघुवर दास का बड़ा हमला, कहा- झारखंड में गठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार

झारखंड: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन की सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला है। रांची में प्रेस वार्ता कर उन्होने कहा कि राज्य में गठबंधन की नहीं बल्कि ठगबंधन की सरकार है। वोट के लिए लंबे-चौड़े वादे करने वाली सरकार ने सबको ठगा है। हेमंत सोरेन की सरकार किसान विरोधी, महिला विरोध और युवा विरोधी है। राज्य में आदिवासियों, मूलवासियों और छात्रों के साथ धोखा किया गया है। झारखंड सरकार नौकरी देने वाली नहीं बल्कि नौकरी छीनने वाली सरकार है। लिहाज़ा, इस सरकार का झारखंड से जल्द विदाई होने बेहद ज़रूरी है।

नियोजन नीति रद्द करने पर सवाल

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि, हेमंत सोरेन की सरकार दिगभ्रमित है। नियोजन नीति को वापस लेना उसी का उदाहरण है। उन्होने कहा कि, झारखंड गठन के समय से ही स्थानीय नीति की मांग की जाती रही है। उनकी सरकार ने 13 अधिसूचित ज़िलों में नियोजन के लिए साल 2016 में एक नीति बनाई। इसके तहत 13 अधिसूचित ज़िलों में उसी ज़िला के लोगों को थर्ड और फोर्थ ग्रेड में नौकरी मिलेगी। हालांकि, हेमंत सोरेन की सरकार ने उस नीति को ही रद्द कर दिया है।

5 लाख नौकरी देने का वादा झूठा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा है कि, सरकार गठन के समय में हेमंत सोरेन की सरकार ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। सरकार के एक साल पूरा होने के बाद भी इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। उन्होने कहा कि, हेमंत सरकार पूर्व की सरकार की अच्छी नीतियों, अच्छे निर्णयों और कार्यक्रमों को रद्द कर रही है।

cm Hemant Soren

ये भी देखें: औरैया के DM हुए सख्त: आमजन तक पहुचायी जाएं योजनाएं, लापरवाही पर कार्यवाही

इसके पीछे सरकार का बदले की भावना है। रघुवर दास ने कहा कि, राज्य सरकार को बताना चाहिए कि, सरकार गठन के समय गठबंधन सरकारने जनता से किए अपने वादे को कितना पूरा किया है। लाखों प्रवासी मज़दूर पलायन को मजबूर हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। बिना चढ़ावे का कोई काम नहीं होता है। उद्योग-व्यवसाय बंद हो रहे हैं। चारों ओर भय का माहौल है।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story