×

झारखंड में कोरोनाः दूसरी लहर ने बिगाड़े राजधानी के हालात, सरकार परेशान

झारखंड में कोरोना के बढ़ते दायरे को लेकर सरकार चिंतित है। खासकर राजधानी रांची की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

Shraddha
Published on: 1 April 2021 12:19 PM GMT (Updated on: 8 April 2021 11:09 AM GMT)
झारखंड में कोरोनाः दूसरी लहर ने बिगाड़े राजधानी के हालात, सरकार परेशान
X

jharkhand photos (social media)

रांची : देशभर में कोरोना महामारी का दूसरा लहर देखने तो तेजी से मिल रहा है। आपको बता दें कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते आंकड़े को देखकर सरकार काफी चिंतित नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर से दिन पर दिन रोज संक्रमितों के आंकड़े बढ़ते नजर आ रहे हैं। राज्य कोरोना की गाइडलाइन भी जारी कर चुकी है।

झारखंड में 144 धारा को बढ़ाया गया

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए झारखंड में धारा 144 लगाया गया था। आपको बता दें कि इन बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए राजधानी रांची में 144 धारा की अवधि को 30 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी त्योहारों पर निकलने वाले जुलूस पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। लेकिन लोग इसके बावजूद भी लापरवाही बरत रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते आंकड़े

झारखंड में कोरोना के बढ़ते दायरे को लेकर सरकार चिंतित है। खासकर राजधानी रांची की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो तस्वीर साफ हो जाती है। 31 मार्च को राजधानी में 351 नए मरीज़ों का पता चला। इसके साथ ही रांची ज़िला में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1562 हो गई है।



jharkhand corona photos (social media)

महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या

कोरोना के पहले लहर से लेकर अब तक रांची में कुल 35 हजार 470 की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि, 33 हजार 649 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। देश भर में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से चल रही है। सरकार सभी गाइडलाइन का पालन कर रही है।

रिपोर्ट : शाहनवाज़ इदरीसी

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha

Shraddha

Next Story